Ramayana के 'रावण' को देख फटी रह गई 'कांतारा' स्टार की आंखें, बोले- 'मेरे पास शब्द कम पड़ रहे...'
रामायण के ट्रेलर में रावण की भूमिका निभाने वाले एक्टर यश (Yash) को देख कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) दंग रह गए। ...और पढ़ें

रावण के सीन्स से हैरान कांतारा स्टार। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
ऋषभ शेट्टी ने देखा रामायण का ट्रेलर
रावण के सीन्स देख हैरान हुए एक्टर
रणबीर कपूर की भी तारीफों के बांधे पुल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिन मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर में कई अहम किरदारों के लुक से पर्दा उठा और पूरे सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं। जिसे सबसे ज्यादा तारीफें मिल रही हैं, वो यश हैं।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। पहली बार अभिनेता का लुक रिवील हुआ और वह ट्रेलर के हर फ्रेम में दर्शकों को हैरान करते हुए नजर आए। 4 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत और अंत रावण यानी यश से ही होती है।
रामायण का ट्रेलर देख हैरान ऋषभ
अब कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने भी यश को रावण के रूप में देखकर तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जाहिर किया कि यश के हर शॉट ने उन्हें हैरान किया है।
रामायण टीम को किया सलाम
ऋषभ शेट्टी ने एक्स हैंडल पर रामायण के ट्रेलर को लेकर रिएक्शन देते हुए कहा, "हमारे महाकाव्यों की कहानियों और किरदारों के जरिए लोगों को यकीन दिलाना आसान नहीं है। हम सभी इन्हें सुनते हुए बड़े हुए हैं और इन सदाबहार कथाओं के बारे में हम सबकी अपनी-अपनी कल्पनाएं हैं। इतनी शानदार और यकीन दिलाने वाली दुनिया बनाने के लिए पूरी टीम को सलाम।"
खबरें और भी
रणबीर-साई के लुक की तारीफ
ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के अन्य कलाकारों साई पल्लवी (माता सीता), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और रवि दुबे (लक्ष्मण) की भी उनकी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर कहा, "रणबीर भाई, आपने हमें सचमुच राम के तेज और दिव्यता का अनुभव कराया।"
It’s not easy to convince people with the stories and characters of our epics. We have all grown up listening to them, and each of us carries our own imagination of these timeless legends. Hats off to the team for creating such an incredibly convincing world. @niteshtiwari22… pic.twitter.com/mLrLuUZqoi
— Rishab Shetty (@shetty_rishab) July 30, 2026
यश की परफॉर्मेंस के लिए कम पड़े शब्द
कांतारा स्टार ने बताया कि यश के हर शॉट को देख उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। अभिनेता ने यश को लेकर लिखा, "सर, आपके हर शॉट के साथ मेरी आंखें फटी की फटी रह गईं। मुझे नहीं लगता कि कोई और उस किरदार के साथ इतना अच्छा न्याय कर पाता। आपकी शानदार परफॉर्मेंस के बारे में और कहने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं, लेकिन एक बात तो है। एक कन्नड़ होने के नाते आपने हमेशा हमें गर्व महसूस कराया है।"
यह भी पढ़ें- 'रावण' के साथ Vivek Oberoi का 2 सेकंड का फाइट सीन, इंटरनेट यूजर्स हुए क्रेजी; Ramayana में क्या है किरदार?