विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Divas: कंगना रनोट और यामी गौतम ने फैंस को हिमाचल दिवस की दी बधाई, शेयर की खास तस्वीरें

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Updated: Wed, 25 Jan 2023 03:35 PM (IST)

आज यानी 25 जनवरी को हिमाचल को बने हुए पूरे 53 साल हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश को अपनी देव संस्कृति खूबसूरत वादियों के अलावा एक छोटे राज्य के रूप में भी जाना जाता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की जानी- मानी एक्ट्रेसेज ने बधाई दी है।

kangana ranaut, himachal pradesh, yami gautam, yami gautam himachal pradesh, himachal Divas
kangana ranaut, himachal pradesh, yami gautam, yami gautam himachal pradesh, himachal Divas

 नई दिल्ली, जेएनएन। Himachal Divas 2023: जब-जब भारत के पहाड़ी राज्यों की बात होती है तो सबसे पहले जहन में खूबसूरत हिमाचल प्रदेश का ही ख्याल आता है। हिमाचल प्रदेश को अपनी देव संस्कृति, खूबसूरत वादियों के अलावा एक छोटे राज्य के रूप में भी जाना जाता है। आज यानी 25 जनवरी को हिमाचल को बने हुए पूरे 53 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड की जानी- मानी एक्ट्रेसेज ने बधाई दी है।

कंगना रनोट ने शेयर किया खास वीडियो

एक्ट्रेस कंगना रनोट हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने इस खूबसूरत राज्य से बेहद प्यार करती है। आज इस मौके पर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह परिवार के साथ हिमाचल में खूब मस्ती करती दिखाई दे रही है। कभी नदी में तो कभी पहाड़ों पर।

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- इस थ्रोबैक वीडियो  के साथ सभी को हिमाचल राज्य दिवस की शुभकामनाएं...वाकई एक वंडरलैंड। बता दें, कंगना का जन्म हिमाचल के मंडी में हुआ था। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली पढ़ाई चंडीगढ़ में पूरी की। अब कंगना को बॉलीवुड की क्वीन के तौर पर जाना जाता है।

यामी गौतम ने भी दी बधाई

एक्ट्रेस यामी गौतम का भी हिमाचल की बेटी है।  ऐसे में उन्होंने अपनी देव भूमि से बेहद प्यार है। आज हिमाचल दिवस के मौके पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें साझा की है। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस दुल्हन अवतार में नजर आ रही है।

इसके कैप्शन में लिखा- मेरा हिमाचल... मेरी देवभूमि  हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं। तो वहीं दूसरी फोटो में हिमाचल की वादियों में धूप के मजे लेती दिखाई दे रही हैं। बता दें, यामी एक्ट्रेस का जन्म बिलासपुर में हुआ था। साल 2021 में एक्ट्रेस ने अपने ही शहर में गुपचुप शादी रचाई  थी।

यह भी पढ़ें- Paris Hilton ने सरोगेसी के माध्यम से दिया बेटे को जन्म, दिखाई झलक, फैंस ने कहा- बधाई हो

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Emergency: निमृत ने प्रियंका के ऊपर रखा पैर, इमरजेंसी ने घर में मचाई भगदड़, देखें वीडियो