विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Emergency: निमृत ने प्रियंका के ऊपर रखा पैर, इमरजेंसी ने घर में मचाई भगदड़, देखें वीडियो

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Updated: Wed, 25 Jan 2023 01:35 PM (IST)

Bigg Boss 16 Announces Emergency बिग बॉस ने घर में इमरजेंसी घोषित कर दी है जिसके बाद घर में भगगड़ मच गई है। इमरजेंसी के बीच प्रियंका और निमृत आपस में भिड़ गईं और नौबत यहां तक आ गई कि निमृत ने प्रियंका के ऊपर पैर रख दिया।

Colors TV Show Bigg Boss 16, Instagram
Colors TV Show Bigg Boss 16, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Announces Emergency: कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 में अब केवल सात खिलाड़ी बचे हुए हैं। तीन महीनों के लंबे सफर के बाद शो जल्द अपने फिनाले वीक में पहुंच जाएगा। इन दिनों शो के सभी कंटेस्टेंट्स फाइनलिस्ट बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि, कई कंटेस्टेंट शो में इतना दूर आकर अब थक चुके हैं और खुद ही बाहर जाने के लिए बिग बॉस से गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: ग्रैंड फिनाले से पहले प्रियंका चाहर चौधरी से हुई ये बड़ी गलती, कैमरे के सामने खोल दी खुद की पोल

बिग बॉस ने फोड़ा नया बम

लड़ाई-झगड़े और टास्क की झुंझलाहट के बीच अब कंटेस्टेंट पर एक परेशानी आ गई है। बिग बॉस ने घर में अचानक इमरजेंसी घोषित कर दी है। इस घोषणा के बाद सभी कंटेस्टेंट भागे-भागे फिर रहे हैं। कुछ तो आपस में लड़ भी पड़े हैं।

इमरजेंसी ने घर में मचाई भगदड़

बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में बिग बॉस घोषणा करते हुए दिख रहे हैं और सभी कंटेस्टेंट्स से कह रहे हैं- इस वक्त इमरजेंसी सिचुएशन है, बेडरुम से सारा राशन और सामान बाहर कर दें। बिग बॉस की बात सुन सभी कंटेस्टेंट अपना-अपना सामान और राशन लेकर बेडरुम से बाहर भागने लगते हैं।

तिलमिलाए बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स

इमरजेंसी की घोषणा के बाद बिग बॉस सभी घरवालों को बताते हैं कि घर के सभी बेडरुम बंद कर दिए गए हैं, लेकिन तीन बेडरुम अभी भी खुले हुए हैं। अब आप लोग आपस में डिसाइड कर लें कि कौन कहां सोएगा। बिग बॉस के इतने कहते ही सभी घरवाले तिलमिला जाते हैं और बेडरूम के लिए आपस में भिड़ पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Nomination: प्रियंका से तीखी बहस के बाद अचानक बेहोश हुईं सुंबुल ? नॉमिनेशन के दौरान खराब हुई हालत

प्रियंका पर निमृत ने रखा पैर

प्रियंका चिल्लाकर कहती हैं- 'बेडरूम में तो हम ही रहेंगे, तुम लोग आउट हो।' इसके बाद शिव भी बौखलाए हुए नजर आते हैं और कहते हैं, 'जिसके बाप में दम हो जगह लेके दिखाए।' वीडियो में आगे सभी कंटेस्टेंट्स बेडरूम की तरफ दौड़ते हुए नजर आते हैं। बेडरुम में एंट्री करते ही शिव और प्रियंका एक-एक बेड हथिया लेते हैं, लेकिन निमृत भी पीछे नहीं हटती और प्रियंका के बेड पर चढ़ जाती हैं और उनके ऊपर पैर रखकर लेट जाती हैं। यहां देखें वीडियो,