डबल-हीरो एक्शन थ्रिलर का हिस्सा बनेंगे John Abraham, हिट फिल्म डायरेक्टर संग मिलाया हाथ?
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का नाम इस वक्त एक नई फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ...और पढ़ें
-1786332367048_m.webp)
जॉन अब्राहम की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जॉन अब्राहम की अगली फिल्म चर्चा तेज
एक्शन अवतार में लौटेंगे एक्टर
इस डायरेक्टर संग करेंगे काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर जॉन अब्राहम (John Abraham) को जाना जाता है। हर किस्म के किरदार को जॉन बखूबी निभाना जानते हैं। लेकिन जब बात एक्शन की जाए तो उस मामले में सुपरस्टार का कद और अधिक बढ़ जाता है।
फिलहाल जॉन अब्राहम का नाम उनकी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसमें वह एक और अन्य हीरो के साथ एक्शन का डबल धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। इस मूवी को जॉन की एक हिट फिल्म के डायरेक्टर बना रहे हैं। क्या है, पूरा मामला आइए जानते हैं-
जॉन अब्राहम की नई फिल्म की चर्चा तेज
आने वाले समय में जॉन अब्राहम कई फिल्मों में नजर आएंगे। लेकिन फिलहाल जिस मूवी को लेकर उनका नाम सुर्खियां बटोर रहा है, उसने हर किसी का ध्यान खींचा है। 90 के दशक से लेकर अब तक बॉलीवुड में डबल हीरो एक्शन थ्रिलर फिल्मों को बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 55 साल पुराने घोटाले का पर्दाफाश करेंगे John Abraham, बैंक स्कैम की सच्ची घटना पर बन रही फिल्म में हुई एंट्री?
जॉन अब्राहम इस मामले में पसंदीदा कलाकार रहे हैं, क्योंकि वह फोर्स और ढिशूम जैसी कई ऐसी एक्शन मूवीज में काम कर चुके हैं, जिनमें डबल हीरो मौजूद थे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में भी जॉन अब्राहम एक नई फिल्म ऐसा दोबारा करते हुए दिख सकते हैं। फिल्म का डायरेक्शन हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक शिवम नायर कर रहे हैं।
खबरें और भी
-1786333489682.webp)
जिन्होंने बीते साल जॉन की मस्ट वॉच हिट फिल्म द डिप्लोमैट को बनाया था। हालांकि, अभी ये तय नहीं हुआ है कि जॉन के अलावा शिवम की इस मूवी में दूसरा एक्टर कौन सा होगा। फिलहाल उनकी इस फिल्म को लेकर सिर्फ चर्चा हो रही है, मेकर्स की तरफ से इसके आधिकारिक एलान का इंतजार करना पड़ेगा।
जॉन अब्राहम की अपकमिंग मूवीज
डायरेक्टर शिवम नायर की इस अनटाइटल फिल्म की घोषणा से पहले जॉन अब्राहम की दो बड़ी मूवीज का एलान पहले ही हो चुका है, जिनके जरिए भविष्य में जॉन बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए दिखेंगे। उनमें निर्देशक रोहित शेट्टी की राकेश मारिया और फोर्स 3 जैसी मूवीज के नाम शामिल हैं। मालूम हो कि फोर्स 3 भी एक डबल हीरो एक्शन थ्रिलर है, जिसमें एक्टर हर्षवर्धन राणे भी मौजूद हैं।