Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    55 साल पुराने घोटाले का पर्दाफाश करेंगे John Abraham, बैंक स्कैम की सच्ची घटना पर बन रही फिल्म में हुई एंट्री?

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 11:34 AM (IST)

    अभिनेता जॉन अब्राहम का नाम इस वक्त सच्ची घटना पर आधारित आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ...और पढ़ें

    जॉन अब्राहम की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    जॉन अब्राहम की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बैंक घोटाले पर बन रही है जॉन की फिल्म

    2. इस डायरेक्टर संग एक्टर ने मिलाया हाथ

    3. इस स्कैम पर आधारित होगी जॉन अब्राहम की मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर जॉन अब्राहम को जाना जाता है। बीते समय से जॉन उन मूवीज को अधिक वरीयता दे रहे हैं, जो सच्ची घटना से नाता रखती हैं। 

    इस कड़ी में अब जॉन अब्राहम की एक और नई फिल्म का नाम शामिल होने जा रहा है, जो 55 साल पहले हुए एक बड़े बैंक घोटाले की कहानी दर्शाएगी। 

    बैंक घोटाले पर जॉन की मूवी

    पिछले साल प्रदर्शित फिल्म द डिप्लोमैट के बाद निर्देशक शिवम नायर तथा अभिनेता जॉन अब्राहम की जोड़ी एक बार फिर वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म करने के लिए तैयार हैं। इस बार दोनों साल 1971 में दिल्ली में हुए नागरवाला घोटाले पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata के टाइटल में था जॉन अब्राहम का बड़ा हाथ, Kangana Ranaut ने कहा- 'बिना पैसे लिए...'

    john abraham (1)

    इस फिल्म में जॉन के साथ अभिनेता केके मेनन भी अहम भूमिका में होंगे। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की पटकथा पूरी हो चुकी है और अगर इसके प्री प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। जान और केके ने फिल्म की शूटिंग के लिए तिथियां भी निर्धारित कर दी हैं। फिल्म की शूटिंग नौ अक्टूबर से शुरू होगी।

    क्या होगी फिल्म की कहानी

    इस फिल्म को तनुज गर्ग व अतुल कसबेकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को दिल्ली में ही शूट किए जाने की योजना है, जिससे फिल्म के दृश्य वास्तविकता के करीब दिखे। नागरवाला घोटाला दिल्ली में 24 मई 1971 को एसबीआई की संसद मार्ग शाखा में हुआ था। जहां बिना चेक के रुस्तम सोहराब नागरवाला ने 60 लाख रुपये नगद निकाल लिए थे।

    john abraham

    जांच में पता चला कि बैंक कैशियर के पास आए एक फोन में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी तथा उनके सेक्रेटरी पी एन हक्सर की आवाज में एक गुप्त मिशन के लिए 60 लाख की मांग की गई थी। जबकि फोन पर आवाज नागरवाला ने निकाली थी। साल 1972 में संदेहास्पद शिकायतों में उसकी मौत हो गई थी।

    खबरें और भी

    जॉन अब्राहम की अगली फिल्में

    मालूम हो कि आने वाली समय में जॉन अब्राहम नागरवाला घोटाले पर आधारित फिल्म के अलावा निर्देशक रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म मारिया आईपीएस में भी नजर आएंगे। जिसमें जॉन मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की भूमिका में नजर आएंगे। इस मूवी की शूटिंग का आधे से अधिक काम भी पूरा किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें- क्यों अक्षय की Garam Masala नहीं करना चाहते थे John Abraham? प्रियदर्शन को लौटाने जा रहे थे पूरी फीस