विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैकलिन फर्नांडिस के ये फनी वीडियो देख कहीं डर ना जाएं आप

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 28 Mar 2016 06:54 PM (IST)

एक के बाद एक कई शूटिंग शेड्यूल में बिजी श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने ईस्टर के मौके पर अपनी मां के साथ बहुत ही खूबसूरत पल बिताया।

News Article Hero Image

मुंबई। एक के बाद एक कई शूटिंग शेड्यूल में बिजी श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने ईस्टर के मौके पर अपनी मां के साथ बहुत ही खूबसूरत पल बिताया। जैकलिन के मुताबिक, एक साथ ईस्टर का जश्न मनाने के लिए उनकी मां ने श्रीलंका से मुंबई आकर उनका दिन बना दिया।

अपनी मां के साथ नजर आईं कंगना, परिवार वाले बुलाते थे अनचाही संतान

जैकलिन ने कहा, 'ईस्टर हमारे लिए वास्तव में एक अहम त्योहार है और हम एक साथ इसका जश्न मनाना पसंद करते हैं। इस साल मेरी मां श्रीलंका से आई हैं। वो मेरे लिए मेरा फेवरेट होममेड हॉट क्रॉस बन भी ले आईं।' जैकलिन ने ईस्टर के मौके पर दो फनी वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए।

Happy Easter 💜💜💜 mummy and me!! #blessed

A video posted by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on

इन वीडियो में उनकी मां भी नजर आ रही हैं। एक वीडियो में जैकलिन scary bunny बनी भी नजर आईं, जिन्हें देखकर शायद आप भी डर जाएं। वैसे सच में जैकलिन ये वीडियो बहुत ही फनी हैं। वो इस साल 'ढिसूम', 'ए फ्लाइंग जट' और 'हाउसफुल 3' जैसी फिल्मों में व्यस्त हैं।