विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी मां के साथ नजर आईं कंगना, परिवार वाले बुलाते थे अनचाही संतान

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 28 Mar 2016 12:10 PM (IST)

कंगना रनोट अपनी मां आशा भनोट के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। कंगना ने महिला दिवस के मौके पर अपने परिवार को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्हें अनचाही संतान बुलाया जाता था।

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनोट हाल ही में रितिक रोशन के साथ अपने विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। एक इंवेट में कंगना द्वारा रितिक को कथित तौर पर 'सिली एक्स' बोले जाने के बाद दोनों के पुराने अफेयर का मुद्दा फिर से गरमा गया था और लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई थी। खैर, फिलहाल सार्वजनिक रूप से यह मामला दब गया है और खबर ये है कि कंगना को अपनी मां आशा रनोट के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है।

आथिया शेट्टी और अदिति राव हैदरी के बीच दिखी गजब की बॉन्डिंग

कंगना ने महिला दिवस के मौके पर अपने परिवार को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने खुद को अनचाही संतान बताते हुए कहा था कि उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वो हों। उनकी बजाय वो लड़का चाहते थे। उनकी पहले से ही एक बहन रंगोली थी और एक भाई की मौत हो चुकी थी। कंगना के माता-पिता सार्वजनिक तौर पर बोलते थे कि वो लड़की की जगह लड़का चाहते थे। वैसे अब उनका एक भाई भी है, जो उनसे छोटा है।

देखिए करीना ने कैसे 'की एंड का' के लिए बनाई रोटी और की सैफ की बुराई!

वहीं जहां तक कंगना के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके अपोजिट शाहिद कपूर और सैफ अली खान नजर आएंगे। यह फिल्म दूसरे विश्व युद्ध पर आधारित है। वहीं खबर ये भी आ रही है कि कंगना को उनकी हिट फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए नेशनल अवाॅर्ड से भी नवाजा जाने वाला है।