Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    50 साल पुराना रीना रॉय का चुलबुला गाना, Lata Mangeshkar की आवाज में बना कल्ट क्लासिक; आज रील्स में है वायरल

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 05:34 PM (IST)

    साल 1976 में रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा ने एक सुपरहिट फिल्म में साथ काम किया था। इसमें रीना रॉय के चुलबुले अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड गानों का इमोशन्स के साथ तगड़ा मेल जोल है। यहां आपको हर एक भाव के लिए अलग गाना मिल जाएगा। फिर चाहे वो कोई रोमांटिक गाना हो या फिर जुदाई का दर्द यहां सबके लिए एक अलग नज्म है।

    आज आपको रीना रॉय (Reena Roy) के ही एक ऐसे बेहद चुलबुले गाने के बारे में बताएंगे जिसमें उन्होंने नाच नाचकर शत्रुघ्न सिन्हा से मीठी शिकायत की है। इसमें एक प्रेमिका का मीठा गुस्सा और नखरा दिखाया गया है।

    शत्रुघ्न सिन्हा ने निभाया था डबल रोल

    हम बात कर रहे हैं साल 1976 में आई सुपरहिट फिल्म कालीचरण (Kaalicharan) के हिट गाने जा रे जा ओ हरजाई (Ja re Ja O Harjai) की। इस गाने को रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) पर फिल्माया गया है। लता जी की आवाज में ये गाना सीधा दिल में उतरता है। इस जादुई आवाज का कोई मुकाबला नहीं है। कालीचरण में शत्रुघ्न सिन्हा ने डबल रोल निभाया है। एक में वो ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर प्रभाकर बने हैं जबकि दूसरा रोल एक कैदी का है।

    Reena (4)

    गाने के बोल 'हरजाई', 'देखी तेरी दिलदारी' में एक प्रेमिका की शरारत साफ झलकती है। ये एक पॉपुलर डांस नंबर भी है जिसमें रीना रॉय के एक्सप्रेशन की खूब तारीफ हुई। शायद इसी वजह से उन्हें क्वीन ऑफ एक्सप्रेशन कहा जाता था।

    इसी गाने से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

    कहा जाता है कि इसी फिल्म और इस गाने की शूटिंग के दौरान ही शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के बीच गहरी दोस्ती की शुरुआत हुई थी, जो आगे चलकर बॉलीवुड के सबसे चर्चित किस्सों में से एक बनी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बारिश में बहार लाता है Zeenat Aman का ये चुलबुला गाना, 54 साल बाद भी खूब बनती हैं रील्स; लता दीदी ने दी थी आवाज

    यह भी पढ़ें- 79 साल बाद भी ये सुपरहिट गाना दिल टूटने का दर्द करता है बयां, असल जिंदगी में भी सिंगर ने खाया था प्यार में धोखा!