विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक के साथ डांस करने में कट्रीना के छूटे पसीने

By Edited By:
Updated: Thu, 18 Sep 2014 03:18 PM (IST)

अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए बॉलीवुड में अलग पहचान रखने रितिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म बैंग बैंग में भी शानदार डांस किया है। इस फिल्म की हीरोइन कट्रीना कैफ ने बताया कि रितिक के साथ डांस करना उनके लिए आसान नहीं रहा।

News Article Hero Image

मुंबई। अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए बॉलीवुड में अलग पहचान रखने रितिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म बैंग बैंग में भी शानदार डांस किया है। इस फिल्म की हीरोइन कट्रीना कैफ ने बताया कि रितिक के साथ डांस करना उनके लिए आसान नहीं रहा।

कट्रीना ने कहा, 'रितिक के साथ डांस करना मेरे लिए सबसे बड़ा चैलेंज था। आपको रितिक के साथ डांस करते हुए ताल से ताल मिलाने के लिए जबरदस्त एनर्जी चाहिए। रितिक जब डांस करते हैं तो उनके पास नैचुरल एनर्जी होती है इसलिए रितिक देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें डांस के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ रही।'

कट्रीना से जब बैंग बैंग के टाइटल ट्रैक के लॉन्च पर पूछा गया कि उस गाने में रितिक का डांस बेस्ट रहा या उनका तो कैट ने जवाब दिया, 'रिहर्सल के वक्त तो मैं ठीक कर रही थी, लेकिन फाइनल शूट में रितिक के तूफान में सब कुछ उड़ गया।'

2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म बैंग बैंग हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'नाइट एंड डे' का हिंदी रीमेक हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है।

पढ़ें: रितिक ने इस फिल्म निर्देशक को तीन साल तक कराया इंतजार

पढ़ें: कट्रीना ने पहली बार स्वीकार किया रणबीर से अपना रिश्ता