विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक ने इस फिल्‍म निर्देशक को कराया तीन साल तक इंतजार

By Edited By:
Updated: Wed, 17 Sep 2014 03:37 PM (IST)

रितिक रोशन के साथ ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' बनाने की तैयारी कर रहे प्रख्यात फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि हां कहने के लिए

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक रोशन के साथ ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' बनाने की तैयारी कर रहे प्रख्यात फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि हां कहने के लिए सुपरस्टार ने तीन साल का समय लिया।

सिंधु घाटी सभ्यता के दौर की एक प्रेम कहानी पर आधारित 'मोहनजोदड़ो' का निर्माण संयुक्त रूप से डिज्‍नी और आशुतोष करेंगे जबकि फिल्म का निर्देशन वह खुद करेंगे। उन्होंने कहा, 'यह मेरी व्यक्तिगत पसंद है। जैसे मेरे लिए आमिर खान के बगैर 'लगान' फिल्म बनाना संभव नहीं था, उसी तरह मैं रितिक के बिना 'जोधा अकबर' नहीं बना सकता था। इसी तरह शाहरुख खान के बगैर 'स्वदेस' बनाना संभव नहीं था।'

पढ़ें: मोहनजोदड़ो के लिए रितिक की फीस जानकर चकरा जाएगा आपका सिर

पढ़ें: फिटनेस पर किताब लिखेंगे रि‍तिक