Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या Hania Aamir के हिट पाकिस्तानी ड्रामा से प्रेरित है रणवीर सिंह की Dhurandhar 2?

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 02:43 PM (GMT+05:30)

    धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर सोशल मीडिया पर खबर चल रही थी कि इस फिल्म का नाता पाकिस्तानी ड्रामा (Pakistani Drama) से है। जानिए इ ...और पढ़ें

    पाक ड्रामा से है धुरंधर 2 का कनेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    पाक ड्रामा से है धुरंधर 2 का कनेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह पाकिस्तानी शो से प्रेरित है।

    हुआ यूं कि धुरंधर 2 की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसकी तुलना हानिया आमिर (Hania Aamir) के फेमस पाकिस्तानी शो 'मेरे हमसफर' (Mere Humsafar) से करने लगे।

    क्या सेम है धुरंधर 2 और मेरे हमसफर की कहानी?

    कुछ यूजर्स ने कहा कि यह मेरे हमसफर से प्रेरित है। हालांकि, ऐसा नहीं है। धुरंधर और मेरे हमसफर की कहानी एकदम अलग है। दोनों में अगर कोई समानता है भी तो सिर्फ है।

    Ranveer Singh Dhurandhar

    धुरंधर 2 और मेरे हमसफर में एक ही समानता है और वह कैरेक्टर नेम का। दरअसल, मेरे हमसफर शो में लीड एक्टर फरहान सईद (Farhan Saeed) का कैरेक्टर नेम हमजा था। धुरंधर में भी रणवीर सिंह के कैरेक्टर का नाम हमजा होता है। इसके अलावा कोई और समानता नहीं। मेरे हमसफर में कहानी हाला और हमजा के प्रेम कहानी की है, जबकि धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर है।

    क्या है हमजा का मतलब?

    धुरंधर में रणवीर सिंह के कैरेक्टर का नाम हमजा होता है जिसका मतलब बहादुरी और जिद से है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमजा एक अरैबिक नेम है। 

    धुरंधर 2 ने अब तक कितना कमाया?

    धुरंधर 2 फिल्मी गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रही है। धुरंधर के बाद धुरंधर 2 भी सफलता से आसमान छू रही है। इस फिल्म ने मात्र तीन दिन में ही 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और विदेशों में कमाई 500 करोड़ के पार है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' से हैरान हुए 'कांतारा' एक्टर Rishab Shetty, बोले- 'पहला ही सीन...'

    Dhurandhar

    धुरंधर 2 की स्टार कास्ट

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। पहली फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और साढ़े तीन महीने बाद यानी 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर आई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 3 दिन में ही Dhurandhar 2 ने जवान-पुष्पा 2 और एनिमल को किया खल्लास, बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म