Dhurandhar 2 में आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' से हैरान हुए 'कांतारा' एक्टर Rishab Shetty, बोले- 'पहला ही सीन...'
धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने एक पोस्ट शेयर किया है। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 को लेकर ऋषभ शेट्टी ने किया रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) इन दिनों सुर्खियों में है। एक ओर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है, दूसरी ओर बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
अल्लू अर्जुन से लेकर महेश बाबू और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की। अब कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने एक पोस्ट शेयर किया है जो आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' से हैरान हो गए हैं।
धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद आदित्य धर अपनी 'पीक डिटेलिंग' को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहे। अब ऋषभ शेट्टी भी उनकी पीक डिटेलिंग से हैरान रहे। उन्होंने एक्स हैंडल पर धुरंधर 2 का रिव्यू करते हुए फिल्म के बारे में अपना रिएक्शन दिया है।
ऋषभ शेट्टी ने धुरंधर 2 का किया रिव्यू
ऋषभ शेट्टी ने लिखा, "धुरंधर: द रिवेंज का पहला ही सीन आपको अपनी ओर खींच लेता है और फिर जाने नहीं देता। इसका हर फ्रेम किसी युद्ध के नगाड़े की तरह असरदार है। यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं है। यह एक बयान है। जबरदस्त कहानी, भाई मुझे इसकी डिटेलिंग बहुत पसंद आईं आदित्य धर।"
खबरें और भी
#DhurandharTheRevenge the very first scene pulls you in and never lets go. Every frame hits like a war drum.
— Rishab Shetty (@shetty_rishab) March 21, 2026
This isn’t just a sequel; it’s a statement. Brilliant storytelling, brother absolutely loved the detailing, @AdityaDharFilms.
Top-notch performances by every single… pic.twitter.com/ugT7KkksMJ
ऋषभ शेट्टी ने धुरंधर 2 की स्टार कास्ट की भी तारीफ की। उन्होंने अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अर्जुन रामपाल समेत सितारों की परफॉर्मेंस को बेहतरीन बताया है।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर पार्ट-2' के आलोचकों पर कसा तंज, 'सच दिखाया तो हो रही तकलीफ'
रवि तेजा का धुरंधर 2 पर पोस्ट
ऋषभ शेट्टी के अलावा रवि तेजा ने भी धुरंधर 2 की तारीफ की है। रवि ने एक्स हैंडल पर लिखा, "धुरंधर: द रिवेंज देखना एक जबरदस्त अनुभव रहा। रणवीर सिंह स्क्रीन पर एकदम आग लगा रहे हैं। कास्ट और क्रू के हर सदस्य ने स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। राकेश बेदी जी का खास जिक्र करना चाहूंगा, उन्होंने बहुत शानदार अभिनय किया है।"
What a blasting experience watching #DhurandharTheRevenge @RanveerOfficial is absolute fire on screen… 🔥🔥🔥
— Ravi Teja (@RaviTeja_offl) March 21, 2026
Every cast and crew member has delivered their best, both on and off screen👍🏻
Special mention to #RakeshBedi Ji his brilliant portrayal. 💥💥💥
Hats off to…
रवि तेजा ने भी आदित्य की डिटेलिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "आदित्य को सलाम जिन्होंने इतनी बारीकी से इस फिल्म की परिकल्पना की और उसे साकार किया। इस फिल्म के लिए आपने जो जबरदस्त रिसर्च, तैयारी और मेहनत की है, आप सचमुच हर तारीफ के हकदार हैं। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।"
यह भी पढ़ें- 2000 करोड़ कमाकर Dhurandhar 2 लिखेगी नया इतिहास? इस कारण 'चुंबक' की तरह थिएटर्स में खिंचे चले जा रहे हैं लोग