Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इटली में शुरू हुआ Hrithik Roshan-Kiara Advani का रोमांस, 'वॉर 2' के सेट से दोनों की इस तस्वीर ने मचाया धमाल

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 01:39 PM (IST)

    हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं सबमें अपनी एक्टिंग और डांसिंग का बेजोड़ टैलेंट दिखाया है। इन दिनों वह वॉर 2 फि ...और पढ़ें

    'वॉर 2' के सेट से ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी की तस्वीर
    'वॉर 2' के सेट से ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी की तस्वीर

    HighLights

    1. 'वॉर 2' में ऋतिक-कियारा का दिखेगा रोमांस
    2. इटली में शूट हुआ दोनों का रोमांटिक सॉन्ग
    3. 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर की भी एंट्री

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों 'वॉर 2' की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर होगी, जिसमें वह कियारा आडवाणी के साथ कुछ क्यूट मोमेंट बिताते देखे जाएंगे। फिल्म की शूटिंग इन दिनों इटली में चल रही है, जहां से दोनों की कुछ स्वीट तस्वीरें सामने आई हैं।

    अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन कर तैयार होने वाली 'वॉर 2' के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार में हैं। फिल्म के अब तक कुछ अपडेट्स सामने आए हैं, जिसमें लीड एक्टर्स के किरदार के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी मिली है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) नेगेटिव शेड में नजर आएंगे। वहीं, वॉर 2 के सेट से ऋतिक और कियारा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

    इटली में रोमांस करेंगे ऋतिक-कियारा

    वॉर 2 फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग स्पेन में होनी है, तो कुछ सीन इंडिया में भी फिल्माए जाएंगे। वहीं इटली में ऋतिक और कियारा का रोमांटिक सॉन्ग सीक्वेंस शूट होना है, जिसके लिए फिल्म की टीम और दोनों वहां गए हुए हैं। कैजुअल लुक में दोनों की कुछ तस्वीरें आई हैं। इनमें कियारा ओपन हेयर्स के साथ रेड-व्हाइट चेक ड्रेस में नजर आ रही हैं। अपने लुक को उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर अप किया है।

    वहीं, ऋतिक के लुक की बात करें, तो वह ग्रे-व्हाइट चेक शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। यह सॉन्ग सीक्वेंस की बीटीएस तस्वीरें हैं, जिसमें ऋतिक-कियारा के अलावा फिल्म के क्रू मेंबर्स भी हैं।

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    वॉर 2' फिल्म के रिलीज होने की डेट 2025 है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

    यह भी पढ़ें: War 2 से Hrithik Roshan की शानदार तस्वीर आई सामने, लुक पर दिल हारीं सबा आजाद, फैंस बोले- कबीर इज बैक

    खबरें और भी