Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सिनेमा के लिए खुशी का समय', Hrithik Roshan पर चला 'स्त्री' का जादू, फिल्म की तारीफ में पढ़े कसीदे

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 09:50 PM (GMT+05:30)

    हॉरर कॉमेडी फिल्म Stree 2 ने अपनी अपार सफलता से हर किसी को हैरान किया है। रिलीज के 37 दिन बाद भी स्त्री 2 सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही ...और पढ़ें

    ऋतिक रोशन को पसंद आई स्त्री 2 (Photo Credit-X)
    ऋतिक रोशन को पसंद आई स्त्री 2 (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. स्त्री 2 की सफलता से खुश हुए ऋतिक रोशन
    2. हॉरर कॉमेडी के लिए लिखी दिल की बात
    3. कमाई में स्त्री 2 ने रच डाला है इतिहास

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने अपनी सफलता का शुरू इस कदर मचाया है, जो 37 दिन बाद भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर इस मूवी ने अपनी अपार सफलता से हर किसी को सरप्राइज कर दिया है।

    करण जौहर और सनी देओल सहित सिनेमा जगत के कई फिल्मी सितारे इस मूवी की सक्सेस को लेकर तारीफ के पुल बांध चुके हैं। अब इस कड़ी में नया नाम सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का शामिल हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वॉर 2 कलाकार ने स्त्री 2 को लेकर क्या कहा है। 

    स्त्री 2 को लेकर बोले ऋतिक रोशन 

    निर्देशक अमर कौशिक और निर्माता दिनेश विजान की स्त्री 2 की बंपर सक्सेस को लेकर ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- 

    ये हमारे सिनेमा के लिए बहुत खुशी का समय है। क्योंकि स्त्री 2 ने अपनी सक्सेस से हम सभी के लिए एक नया मापक तैयार किया है। स्त्री का पहला पार्ट काफी शानदार था और इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए पार्ट 2 का विचार काफी सराहनीय रहा है। इसको पेश करने के लिए फिल्म की पूरी टीम को मेरी तरफ से ढे़र सारी बधाई, सच में आप लोग असली सितारे हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में भी फिल्मों के लिहाज से ऐसे ही खुशनुमा पल बिताते रहें। 

    इस तरह से ऋतिक रोशन ने स्त्री 2 को लेकर अपनी दिल की बात कही है। एक्टर के इन विचार से ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि हाल ही में उन्होंने इस मूवी को देखा और एन्जॉय किया है।

    वॉर 2 में दिखेंगे ऋतिक रोशन

    मौजूदा समय में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 (War 2) की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। आने वाले वक्त में वह इसी मूवी के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उनके साथ इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे।

    खबरें और भी