विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक रोशन को करना होगा आराम!

By SumanEdited By:
Updated: Sun, 26 Oct 2014 12:39 PM (IST)

रितिक रोशन अपनी फिल्मों को लेकर कम और अपनी चोट को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में वर्कआउट करते समय उनके हाथ

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक रोशन अपनी फिल्मों को लेकर कम और अपनी चोट को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में वर्कआउट करते समय उनके हाथ में चोट आ गई। अब उन्हें हाथ में स्लिंग लगाकर घूमना पड़ रहा है। चोट लगने की वजह से रितिक तीन हफ्तों के लिए अपने काम से दूर हो गए हैं।

रितिक को कुछ समय से हाथ में दर्द था, जो दिन-ब-दिन बढ़ता ही गया। डॉक्टर ने उन्हें तीन हफ्तों का आराम करने की सलाह दी है। हालांकि उनके दर्द की वजह का पता नहीं चल सका है।

इससे ये तो ज़ाहिर है कि अब रितिक की फिल्म 'मोहन जोदड़ो' की शूटिंग तीन हफ्ते के लिए रुक गई है। जिस वक्त उनके हाथ में चोट लगी उस वक्त वो खुद को किरदार के मुताबिक ढालने की कोशिश में लगे थे। दरअसल इस फिल्म में रितिक को दुबला और फिट दिखना है।

इससे पहले भी 'बैंग बैंग' की शूटिंग के दौरान रितिक के सिर में चोट आई थी, जिसके लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी।

पढ़ेंः फिटनेस पर किताब लिखेंगे रितिक रोशन!

पढ़ेंः इसलिए रितिक के लिए बहुत खास फिल्म है बैंग बैंग