विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इसलिए रितिक के लिए बहुत खास फिल्‍म है बैंग बैंग

By rohitEdited By:
Updated: Tue, 30 Sep 2014 11:41 AM (IST)

अभिनेता रितिक रोशन के लिए उनकी नई फिल्म बैंग बैंग बहुत खास है क्योंकि इस फिल्म ने उन्हें अपनी निजी जिंदगी की चुनौतियों से लडऩे

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता रितिक रोशन के लिए उनकी नई फिल्म बैंग बैंग बहुत खास है क्योंकि इस फिल्म ने उन्हें अपनी निजी जिंदगी की चुनौतियों से लडऩे में बहुत मदद की है। फिल्म की शूटिंग के दौरान मस्तिष्क में लगी चोट और फिर पत्नी सुजैन खान से तलाक ने रितिक को अंदर से काफी तोड़ दिया था।

रितिक ने कहा, बैंग बैंग मेरा सपना था। यह अलग बात है कि मेरी कुछ शारीरिक व मानसिक परेशानियों के कारण इसे पूरा होने में काफी समय लगा। बैंग बैंग की रिलीज मेरी बहुत बड़ी जीत है।' बकौल रितिक, 'किसी भी समस्या का हल आगे बढ़ जाने में छिपा है। अगर आप बैठकर यही सोचते रहेंगे कि यह सब मेरे साथ क्यों हुआ तो कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को खुश करने आपको सुकून मिलेगा।' फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म बैंग बैंग दो अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रितिक के साथ अभिनेत्री कट्रीना कैफ एक्शन सीन करती दिखाई देंगी।

पढ़ें: रितिक को पहचान नहीं पाया ऑटो ड्राइवर

पढ़ें: बैंग बैंग से ये खास हैट्रिक लगाएंगे रितिक