Ramayana: 'रावण' का बैक शॉट परफेक्ट, 'श्रीराम अवतार' में छाए रणबीर; 'रामायण' के फर्स्ट लुक पर लोगों का रिएक्शन
Ranbir Kapoor Ramayana First Look: नितेश तिवारी निर्देशित रामायण से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी हो गया है। लोग कैसा रिएक्शन दे रहे हैं, जानिए... ...और पढ़ें

रामायण से रणबीर कपूर का पहला लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) से अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है।
लंबे समय से रामायण की पहली झलक देखने के लिए फैंस बेताब थे। लॉस एंजेलिस में रामायण का टीजर लॉन्च किया गया था और अब 2 अप्रैल को भारत में भी पहला लुक सामने आ गया है।
हनुमान जयंती के मौके पर रामायण के मेकर्स ने रणबीर कपूर का 'श्रीराम' अवतार का पहला लुक जारी किया है। बर्फी, संजू और एनिमल जैसी फिल्में कर चुके रणबीर कपूर पहली बार किसी पौराणिक फिल्म का हिस्सा बने हैं और श्रीराम के अवतार में उनकी झलक सोशल मीडिया पर छा गई है।
भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर फैंस के दिलों पर उतर पाए हैं या नहीं, चलिए आपको रामायण का फर्स्ट लुक पर इंटरनेट यूजर्स के फर्स्ट रिएक्शन के बारे में बताते हैं...
रामायण पर फैंस का रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, "यह है पीक सिनेमा। विजुअल्स शानदार हैं। कास्टिंग ऑन प्वॉइन्ट है। रणबीर कपूर, आई लव यू। जय श्रीराम।"
एक ने कहा, "आदिपुरुष के बाद हमें इस हीलिंग की जरूरत थी। इस तरह आप अपने देश के इतिहास को रिस्पेक्ट और रीप्रेजेंट कर सकते हैं।" कुछ ने कहा कि आदिपुरुष 2.0 लोड हो रहा है।
This is peak cinema, man! Mind blowing visuals. Casting is absolutely on point. #RanbirKapoor, my man I love you! Jai Shree Ram. 🙏❤️🧿🕉️#Ramayanapic.twitter.com/mlJGoHl7Qi
— RUDRO 🕉️ (@RudroUtsha) April 2, 2026
एक यूजर ने लिखा, "रामायण का टीजर जबरदस्त है। रणबीर कपूर राम के लुक में बढ़िया लगे। रावण का किरदार निभाने वाले यश का लास्ट शॉट परफेक्ट था। विजुअल्स का फील एकदम टॉप-नॉच है।"
#Ramayana - EXCELLENT TEASER ✅️#RanbirKapoor as RAMA Looks GREAT 💥💥💥💥#Yash last Shot as RAVANA is PERFECT.
— GetsCinema (@GetsCinema) April 2, 2026
Visuals are TOPNOTCH Feel.
GetsCinema - Reached - HYPEMETER - 93% pic.twitter.com/5IPOLVgV9L
एक यूजर ने कहा, "मुझे सच में लगता है कि रणबीर कपूर में वह सब कुछ है, जिससे वह 'राम' के किरदार के साथ पूरा न्याय कर सकते हैं। वह शांत आकर्षण, कोमल मासूमियत और मौन शक्ति- उनमें स्वाभाविक रूप से वही आभा है, जिसकी आप श्री राम से उम्मीद करते हैं।"
यह भी पढ़ें- चार साल पहले Ranbir Kapoor ने ठुकरा दी थी नितेश तिवारी की Ramayana, इस वजह से नहीं बनना चाहते थे 'भगवान राम'
I genuinely think Ranbir Kapoor has what it takes to do justice to Rama. That calm charm, soft innocence, and quiet strength he naturally carries the vibe you’d expect from Shri Ram.
— RebelXX (@Rebel73240323) April 2, 2026
क्यों निराश हो रहे हैं फैंस?
एक यूजर ने टीजर देख निराशा जाहिर की है। यूजर ने लिखा, "4000 करोड़ का बजट और फिर भी यह अनरियल इंजिन के फ्री ट्रायल जैसा लग रहा है जिसमें AI बैकग्राउंड प्रीसेट लगे हों। बजट तो बहुत बड़ा है, लेकिन इसके विज़ुअल्स 'लो ग्राफिक्स मोड' जैसे लग रहे हैं।"
खबरें और भी
4000 crore budget and still looking like a free trial of Unreal Engine with AI background presets
— Agent 47 (@itsAgent_47) April 2, 2026
Big budget, but the visuals are giving low graphics mode.
#Ramayana pic.twitter.com/AcrIvG9KCF
#Varanasi with ₹1300 Cr budget gave better SHOT than ₹4000 Cr #Ramayana !!!#SSRajamouli >>> any Director in India.#RanbirKapoor and #Yash Movie needs better assets going forward. pic.twitter.com/KPeRIUG29N
— Pan India Review (@PanIndiaReview) April 2, 2026
एक ने लिखा, "वाराणसी ने 1300 करोड़ रुपये के बजट के साथ, 4000 करोड़ की रामायण से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। एसएस राजामौली भारत के किसी भी अन्य डायरेक्टर से बेहतर। रणबीर कपूर और यश की फिल्मों को भविष्य में और भी बेहतर एसेट्स की जरूरत होगी।" कुछ कह रहे हैं कि उन्हें टीजर देख निराशा हुई। यह एनिमेटेड मूवी जैसी लगी।