विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इस एक्‍ट्रेस की न्‍यूड फोटो इंटरनेट पर हुईं वायरल!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 28 Apr 2015 09:46 AM (IST)

अब अमेरिकन सिंगर, सॉन्‍ग राइटर और एक्‍ट्रेस जेनेट जैक्‍सन की कथित न्‍यूड फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। बतौर एक्‍ट्रेस जैक्‍सन परिवार की सबसे छोटी बेटी जेनेट ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी।

News Article Hero Image

मुंबई। अब अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस जेनेट जैक्सन की कथित न्यूड फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। बतौर एक्ट्रेस जैक्सन परिवार की सबसे छोटी बेटी जेनेट ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी।

इसे भी पढ़ें: राधिका आप्टे का न्यूड वीडियो व्हाट्सएप पर हुआ वायरल

बतया जा रहा है कि जेनेट जैक्सन की न्यूड फोटो ऑनलाइन वायरल हो गई हैं। एस शोबिज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लॉग की तरह की एक गॉसिप बेवसाइट ‘मीडिया टेकआउट’ ने पॉपस्टार माइकल जैक्सन की बहन की जैसी दिखने वाली एक लड़की की तीन तस्वीरें जारी की है जिसमें वह नग्न दिख रही हैं और धूप सेंकती नजर आ रही हैं।

हालांकि अभी तक इन फोटो को लेकर जेनेट की तरह से कोई टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन ये तस्वीर असली है तो जेनेट (48) ऐसी सेलिब्रेटी की लिस्ट में शामिल होने वाली हालिया शख्सियत होंगी, जिनकी तस्वीरें ऑनलाइन जारी हुई हैं। इससे पहले इस महीने शालरेट मैककिनी और कार्लस जूनियर मॉडल की तस्वीर ऑनलाइन लीक हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल भूकंप में तेलुगू अभिनेता के. विजय की मौत

गौरतलब है कि अब हॉलीवुड की तरह बॉलीवुड में भी हीरोइनों की न्यूड फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो रहे हैं। रविवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे का भी एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये वीडियो अनुराग कश्यप की एक शॉर्ट फिल्म का हिस्सा है। अनुराग कश्यप ने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है।

इसे भी पढ़ें: ये एक्ट्रेस फिल्म के लिए डायरेक्टर से बढ़ा रही है नजदीकियां!