Delhi Belly के बाद 10 साल नहीं हुई वीर दास और Aamir Khan के बीच बातचीत, एक फोन कॉल ने बदल दिया सबकुछ
आमिर खान द्वारा निर्मित फिल्म 'हैप्पी पटेल' 16 जनवरी को रिलीज हुई, जिसमें वीर दास ने एक जासूस की भूमिका निभाई है। आमिर खान का गैंगस्टर के रूप में इसमे ...और पढ़ें

आमिर खान ने किया हैप्पी पटेल में काम (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन में बनी फिल्म हैप्पी पटेल (Happy Patel) 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वीर दास ने एक स्पाई का किरदार निभाया है और ये एक कॉमेडी फिल्म है। आमिर ने फिल्म में कैमियो किया है। वे गैंगस्टर के रोल में नजर आते हैं, जिसकी फिल्म में मौत हो जाती है।
अभी भले ही आपको ऐसा लगा हो कि वीर दास और आमिर खान के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है लेकिन क्या आपको पता है कि वीर दास और आमिर ने एक-दूसरे से 10 साल बात नहीं की थी।
यह भी पढ़ें- 'सच्चे प्यार से मिली ताकत,' इमरान खान का खुलासा, गर्लफ्रेंड लेखा ने डिप्रेशन में कैसे निभाया साथ?
आमिर खान से नहीं होती थी बातचीत
एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में वीर दास ने कहा, "मैंने 'डेली बेली' के 12 साल बाद आमिर को फोन किया, उनसे मेरी 10 साल से बात नहीं हुई थी। उन्होंने मेरा फोन उठाया, छह दिन में मुझसे मुलाकात की और फिर, कहानी के मामले में वो बहुत सख्त हैं। जब तक आप कहानी को अच्छी तरह से समझ नहीं लेते और स्क्रिप्ट के हिसाब से किरदार या फिर उसका ह्यूमर अगर इच्छानुसार नहीं होता, तब तक वो आपको फिल्म की शूटिंग नहीं करने देते।"
-1768737149576.jpg)
उन्होंने आगे कहा, "हमने कई ड्राफ्ट पर काफी समय बिताया, जिन पर उन्होंने हमारे साथ काम किया और हमें सुझाव दिए। कवि (शास्त्री, सह-निर्देशक) और मैंने एक टेस्ट शूट किया और चार-पांच सीन शूट करके उन्हें एडिट किया। जब उन्हें पूरा भरोसा हो गया कि हमें निर्देशन करना आता है और उन्होंने मुझे पहली बार उस किरदार को निभाते हुए देखा, तब हमने फिल्म की शूटिंग शुरू की।"
हैप्पी पटेल में किन कलाकारों ने किया काम
वीर ने कहा कि जब आमिर ने एक्टिंग की शूटिंग शुरू की तो मॉनिटर के पीछे से उन्हें देखना बेहतरीन अनुभव था। आमिर खान के अलावा, उनके भतीजे इमरान खान की भी हैप्पी पटेल: ख़तरनाक जासूस में एक मजेदार कैमियो है। 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में मोना सिंह, मिथिला पालकर, शारिब हाशमी और सृष्टि तावड़े भी हैं।