Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Patel X Review: कॉमेडी का जबरदस्त डोज है वीर दास की फिल्म, दर्शकों ने सुना दिया अपना फैसला

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 04:22 PM (IST)

    वीर दास (Veer Das) की पहली निर्देशित फिल्म 'हैप्पी पटेल' 16 जनवरी, 2026 को रिलीज हो गई है, जिसके निर्माता आमिर खान हैं। फिल्म में आमिर खान, मोना सिंह ...और पढ़ें

    हैप्पी पटेल के एक सीन में वीर दास और मिथला (फोटो-इंस्टाग्राम)

    हैप्पी पटेल के एक सीन में वीर दास और मिथला (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वीर दास की मचअवेटेड फिल्म हैप्पी पटेल आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी के जरिए वीर दास ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है जबकि आमिर खान इसके निर्माता हैं। इस वजह से फैंस को वैसे भी मूवी से काफी ज्यादा उम्मीद है।

    कब रिलीज हुई फिल्म?

    मूवी में आपको आमिर खान, मोना सिंह, मिथिला पालकर, शारिब हाशमी, सृष्टि तावड़े और इमरान खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं रिलीज के कुछ समय बाद ही मूवी देखने वालों ने एक्स पर इसका फर्स्ट रिव्यू शेयर किया है। फिल्म देखने जाने से पहले इसे पढ़ लें। ये आपको तय करने मदद करेगा कि फिल्म देखनी है या नहीं?

    यह भी पढ़ें- डिप्रेशन... तलाक... करियर बर्बाद, 10 साल बाद मामा की फिल्म से कमबैक कर रहे हैं Imraan Khan

    एक यूजर ने मूवी को 5 में से 3 स्टार देते हुए पहले हाफ को बेहतरीन बताया। सारे कलाकार बेहतरीन हैं, आमिर खान की परफॉर्मेंस अच्छी थी। सेकेंड हाफ में मुझे थोड़ा बहुत क्लाइमेक्स ठीक लगा। कुल मिलाकर देखने लायक फिल्म, आपका मनोरंजन होगा।

    एक अन्य यूजर ने लिखा,‘शुरुआत अच्छी है, कहानी बढ़िया है, बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के लिए कारगर साबित हो रहा है। खूब हंसी भी आती है। वीर दास फिल्म के मुख्य आकर्षण हैं।’

    एक X यूजर ने बताया कि यह फिल्म सिर्फ उन्हीं लोगों को पसंद आएगी जिन्हें 'बेतुकी कॉमेडी' पसंद है। यूजर ने लिखा,"हैप्पी पटेल हर किसी के लिए नहीं है। कॉमेडी जोखिम भरी है और काफी हद तक इसलिए सफल है क्योंकि वीर दास को पागलपन की गहरी समझ है। इमरान खान और आमिर खान के कैमियो कुछ हिस्सों में अच्छे लगते हैं, और जो हिस्से अच्छे हैं वे वाकई मजेदार हैं। अगर आपको बेतुका हास्य पसंद है तो यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी।"

    मैंने अभी-अभी 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' देखी और सच कहूं तो वीर दास को इतना आशावादी देखकर मैं हैरान हूं, जबकि 'लाखों की कहानी' अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी असफलता से उबर नहीं पाई है। आपके क्या विचार हैं?  #कॉमेडी

    यह भी पढ़ें- Happy Patel Trailer: आमिर खान की फिल्म से फिर लौटी DK Bose की ये जोड़ी, क्या इमरान खान का होगा कमबैक?

    खबरें और भी