विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हनुमान अंश के मुरीद हुए धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर, नीम करोली बाबा की बायोपिक की तारीफ में पढ़े कसीदे

Published: Sun, 06 Sep 2026 05:54 PM (IST)

धुरंधर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म हनुमान अंश की तारीफ में एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।

हनुमान अंश पर आदित्य धर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

हनुमान अंश पर आदित्य धर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. आदित्य धर को पसंद आई हनुमान अंश

  2. सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

  3. नीम करोली बाबा की बायोपिक है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में नीम करोली बाबा की बायोपिक फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीत लिया है।

इस बीच धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी के निर्देशक आदित्य धर को भी हनुमान अंश पसंद आई है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर इस धार्मिक बायोपिक मूवी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। आइए जानते हैं कि आदित्य ने हनुमान अंश को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी है। 

हनुमान अंश पर आदित्य धर का रिएक्शन

इस साल की सबसे सफल बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2 देने वाले आदित्य धर इस वक्त हिंदी सिनेमा के टॉप फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं। धुरंधर फ्रेंचाइजी के बाद बतौर निर्देशक आदित्य का कद सिनेमा जगत में काफी बढ़ा है और ऐसे में अगर वह किसी फिल्म की प्रशंसा करते हैं, तो समझ लीजिए यकीनन उस मूवी में कुछ तो खास है। फिलहाल ऐसा ही कुछ हनुमान अंश के मामले में देखने को मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें- आदित्य धर हो गए Toxic के मुरीद, खूब की Yash की तारीफ; कभी धुरंधर 2 से होने वाली थी टक्कर

hanumanansh (1)

आदित्य धर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर रविवार को एक स्पेशल स्टोरी पोस्ट शेयर किया है, जिसमें हनुमान अंश मूवी का पोस्टर शामिल है और उस पर धुरंधर डायरेक्टर ने ओम, लव और हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर किया है। साथ ही उन्होंने मूवी के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को इसमें टैग भी किया, जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि आदित्य धर को विशाल की हनुमान अंश काफी पसंद आई है। 

adityadhar

इस तरह से हनुमान अंश को लेकर आदित्य धर ने अपना रिएक्शन दिया है, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। फैंस भी आदित्य के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने महज 2 करोड़ बजट में बनने वाली इस मूवी को अपना समर्थन दिया है। 

इन सेलेब्स ने भी की हनुमान अंश की तारीफ 

सिर्फ आदित्य धर ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने नीम करोली बाबा की बायोपिक मूवी हनुमान अंश की तारीफ की है। इस मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत, तनुजा और निर्देशक मधुर भंडारकर के नाम शामिल हैं। बता दें कि 30 दिन के भीतर ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ का ऐतिहासिक कारोबार भी कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म के सामने 'बाहुबली' बनी Hanuman Ansh, कमाई में तोड़ दिया रिकॉर्ड