विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आप लोगों का साथ चाहिए...' सुनीता के चीटिंग के आरोपों के बीच Govinda का बयान, कंट्रोवर्सी पर इमोशनल हुए एक्टर

Published: Sun, 06 Sep 2026 02:00 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2026 02:11 PM (IST)

पत्नी सुनीता के चीटिंग के आरोपों और तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा ने मुंबई में एक इवेंट में चुप्पी तोड़ी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर मुंबई में बयान दिया

  2. उन्होंने बिना नाम लिए विवाद पर टिप्पणी की

  3. अभिनेता ने अपने प्रोजेक्ट्स पर बात की

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता (Sunita Ahuja) के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। बीच में खबर आई कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि फिलहाल ये मामला शांत हो गया है।

सुनीता ने गोविंदा पर आरोप लगाया था कि उनका कोमल रानी स्वर्णकार नाम की एक महिला के साथ अफेयर है। इसके बाद गोविंदा ने एक बयान में उनसे अपनी हद में रहने के लिए कहा। अब फाइनली मुंबई में एक इवेंट में एक्टर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

नाम लिए बिना एक्टर ने की टिप्पणी

गोविंदा मुंबई के यूथ शक्ति दही हांडी इवेंट में शामिल हुए। वहां उन्होंने सुनीता का नाम लिए बिना या किसी विशेष आरोप का जवाब दिए बिना हालिया विवाद की ओर इशारा किया।

 Govinda (1)

उन्होंने कहा,'बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई हैं। मैं माई से प्रार्थना करता हूं कि वो क्लीन अप हो और गोविंदा उसे क्लीन अप कर पाए।'

अपकमिंग प्रोजक्ट्स पर भी की बात

इसके बाद अभिनेता ने स्पष्ट किया कि जीवन और करियर के इस मोड़ पर वह अपने फैंस से समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बस आप लोगों का सहयोग चाहिए, साथ चाहिए। गोविंदा ने इस मौके पर फिल्मों में अपनी वापसी के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि रूपा और दुनियादारी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं। उन्होंने फैंस से अपील की कि गोविंदा आगे निकल पाए ऐसी प्रार्थना कीजिए।

गोविंदा और सुनीता की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। इस शादी से कपल के दो बच्चे, टीना और यशवर्धन हैं। गोविंदा ने फिल्म जगत में अपना करियर स्थापित करने के लिए पहले चार साल तक अपनी शादी को सीक्रेट रखा था।

यह भी पढ़ें- एक्टिंग में थे Govinda के बाप, डायलॉग और कॉमेडी टाइमिंग से बने बॉलीवुड के उस्ताद; कभी थे इंजीनियरिंग के प्रोफेसर

यह भी पढ़ें- 27 साल पहले दूरदर्शन पर बार-बार आता था Adnan Sami का कल्ट गाना, 29 साल पहले गूंजी थी 'लिफ्ट' शब्द की आवाज