एक्टिंग में थे Govinda के बाप, डायलॉग और कॉमेडी टाइमिंग से बने बॉलीवुड के उस्ताद; कभी थे इंजीनियरिंग के प्रोफेसर
आज टीचर्स डे है और हम आपको इस खास मौके पर 300 फिल्में देने वाले उस एक्टर के बारे में ...और पढ़ें

कभी स्कूल में इंजीनियरिंग के प्रोफेसर थे एक्टर/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर और हिंदी शिक्षक थे एक्टर
मुंबई के कॉलेज में 1970-75 तक इंजीनियरिंग पढ़ाई
गोविंदा के कॉमेडी गुरु ने 300 फिल्में और 250 स्क्रिप्ट लिखीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज टीचर्स डे है, जहां हर कोई अपने स्कूल के दिनों को याद कर रहा है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारे हैं, जो सिर्फ अच्छे एक्टर ही नहीं हैं, बल्कि एक समय पर वह स्कूलों में प्रोफेसर भी रह चुके हैं। किसी ने म्यूजिक की क्लास दी, तो कोई नर्सरी के बच्चों का ध्यान रखता था।
हालांकि, इन्हीं में एक दिग्गज अभिनेता हैं, जिनके सामने 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा की कॉमेडी टाइमिंग भी फीकी थी। करियर में 300 यादगार फिल्में देने वाले कौन हैं वह अभिनेता जो फिल्मों में आने के साथ-साथ थे सिविल इँजीनियरिंग के प्रोफेसर, पढ़ें उनकी कहानी।
मुंबई के कॉलेज में पढ़ाते थे इंजीनियरिंग
बॉलीवुड के जिस चमकते हीरे की हम बात कर रहे हैं। वह कोई और नहीं, बल्कि गोविंदा के कॉमेडी गुरू कादर खान थे, जो सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर नहीं थे, बल्कि मल्टीटैलेंटेड थे। उनके संघर्ष के बारे में तो लोगों ने बहुत सुना है, लेकिन बहुत ही कम लोग शायद ये जानते होगे कि वह फिल्मों के साथ-साथ प्रोफेसर भी थे।
साल 1970 में फज्र ए इस्लाम में नैरेटर के रूप में काम करने के साथ-साथ कादर खान सिविल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को भी पढ़ाते थे। 1970 से 75 तक वह एक कॉलेज में प्रोफेसर रहे। मुंबई के मुंबई के एम एच साबू सिद्दिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में वह पढ़ाते थे।

दुबई के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई हिंदी
रिपोर्ट्स की मानें तो कादर खान ने सिर्फ मुंबई में ही बच्चों को नहीं पढ़ाया, बल्कि बाद में उन्होनें दुबई जाकर स्कूल में छात्रों को हिंदी की पढ़ाई करवाई। कादर खान ने वैसे तो अपने करियर की शुरूआत बतौर एक्टर साल 1972 में आई फिल्म कसक से की थी, लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। उसके बाद एक्टर को फिल्म 'दाग' में मौका मिला, जिसमें उन्होंने एक वकील की भूमिका निभाई।
गोविंदा के साथ भी खूब जमी जोड़ी
कादर खान ने अपने फिल्मी करियर में तकरीबन 300 फिल्में की, जिनमें हिंदी और उर्दू मूवीज शामिल हैं। इनमें से कई हैं, जिनमें उनकी और गोविंदा की जोड़ी फैंस को देखने को मिली है। दोनों ने साथ में फिल्म दूल्हे राजा, कूली नं.1 और हीरो नं वन,राजा बाबू में काम किया। अधिकतर फिल्मों में कॉमेडी किंग कादर खान अभिनय और कॉमिक टाइमिंग दोनों में ही गोविंदा से चार कदम आगे रहे।

अभिनय के साथ-साथ कादर खान बहुत अच्छे लेखक भी रहे हैं। उन्होंने तकरीबन 250 से अधिक फिल्में लिखी हैं, जिनमें साल 1972 की जवानी-दीवानी से लेकर, बेनाम, रोटी, महाचोर जैसी फिल्में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- 27 साल पहले दूरदर्शन पर बार-बार आता था Adnan Sami का कल्ट गाना, 29 साल पहले गूंजी थी 'लिफ्ट' शब्द की आवाज
यह भी पढ़ें- 29 सालों से 'पार्टी एंथम' बना हुआ है Karisma Kapoor का गाना, दूरदर्शन के 'चित्रहार' में गूंजती थी गीत की आवाज
