Hanuman Ansh को थिएटर से हटाने की वजह से सिनेमाहॉल पर लगा ताला? मुंबई का मशहूर Gaiety Galaxy क्यों हुआ बंद
मुंबई के मशहूर गेयटी गैलेक्सी थिएटर को हनुमान अंश फिल्म न दिखाने पर हुए हंगामे के बाद बंद कर दिया गया है।
-1788883012197_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मुंबई के मशहूर गेयटी गैलेक्सी थिएटर में उस समय हलचल मच गई जब पॉलिटिकल पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने यहां कथित तौर पर हनुमान अंश फिल्म न दिखाए जाने पर हंगामा किया। इसके बाद खबर आई कि थिएटर को बंद किया जा रहा है।
किस वजह से बंद हुआ थिएटर?
इसके बाद से सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह उड़ी कि हनुमान अंश न लगाने की वजह से थिएटर को बंद किया जा रहा है। हालांकि, आपको बता दें कि थिएटर को बंद करने का कारण विरोध प्रदर्शन नहीं बल्कि लाइसेंस का मामला बताया जा रहा है।
-1788883506135.webp)
बांद्रा स्थित यह थिएटर, जो लोकप्रिय जी7 मल्टीप्लेक्स का हिस्सा है, को मुंबई पुलिस ने सोमवार (7 सितंबर) को बंद करने का आदेश दिया क्योंकि अधिकारियों को पता चला कि इसका मनोरंजन लाइसेंस रिन्यू नहीं हुआ था।
यह घटनाक्रम तब सामने आया जब राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच कथित झड़प के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
गेयटी गैलेक्सी में क्या हुआ?
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ राजनीतिक दल के कार्यकर्ता गेयटी गैलेक्सी पहुंचे और थिएटर द्वारा हनुमान अंश नाम की डिवोशनल ड्रामा फिल्म दिखाए न जाने पर आपत्ति जताई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के कारण काफी चर्चा में है।
View this post on Instagram
खबरों के मुताबिक, मामला बहस में बदल गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर थिएटर में दिखाई जा रही फिल्म मिर्जापुर: द मूवी के पोस्टर फाड़ दिए। इसके बाद पुलिस भी इसकी जांच में शामिल हुई और पाया गया कि इसका लाइसेंस एक्सपायर हो गया है जिसकी वजह से इसे बंद करने का आदेश दिया गया।
हालांकि जी7 मल्टीप्लेक्स के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई का कहना है कि थिएटर का अस्थायी बंद होना तकनीकी रखरखाव की वजह से हुआ है।
