विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुत्‍ते के खाने लिए फरहान अख्‍तर को चेहरे पर लगानी पड़ी आइसक्रीम

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 25 May 2015 05:51 PM (IST)

फरहान अख्‍तर इन दिनों अपनी अगली फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' को लेकर चर्चा में हैं। उनके बारे में एक दिलचस्‍प बात सामने आई है। इस फिल्‍म में एक कुत्‍ते के साथ सीन शूट करने के लिए उन्‍हें अच्‍छी-खासी मशक्‍कत करनी पड़ी थी। जी हां, आपको जानकर यह काफी अजीब लगेगा

News Article Hero Image

मुंबई। फरहान अख्तर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दिल धड़कने दो' को लेकर चर्चा में हैं। उनके बारे में एक दिलचस्प बात सामने आई है। इस फिल्म में एक कुत्ते के साथ सीन शूट करने के लिए उन्हें अच्छी-खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर फैंस को दी चेतावनी

जी हां, आपको जानकर यह काफी अजीब लगेगा कि इस सीन के लिए फरहान अख्तर को अपने चेहरे पर वेनिला आइसक्रीम का फेस पैक लगाना पड़ा था, ताकि एक कुत्ता उनके चेहरे को चाट सके। इस कुत्ते का नाम प्लूटो मेहरा है और इस मल्टीस्टारर फिल्म में इसने भी अहम भूमिका निभाई है।

अभिषेक की 'आल इज वेल' अमिताभ की इस फिल्म की है नकल!

फरहान अख्तर के इस दिलचस्प वाकये के बारे में रणवीर सिंह ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस कुत्ते को शूट में शामिल करने के लिए फरहान अख्तर को अपने चेहरे पर वेनिला आइसक्रीम का पैक लगाना पड़ा था, ताकि यह कुत्ता दौड़कर आए और उनके चेहरे को चाट सके।

अनुपम खेर ने बॉलीवुड में पूरे किए 31 साल, 'सारांश' से शुरू किया था सफर

जोया अख्तर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इसमें अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा जैसे सितारे भी हैं। इसके बारे में अनिल कपूर ने कहा, 'यह एक पारिवारिक फिल्म है, जो अलग पुट लिए हुए है। यह जोया अख्तर की फिल्म मेकिंग स्टाइल है। इसका पैमाना दुनिया के स्तर का है।' यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।