विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुपम ने बॉलीवुड में पूरे किए 31 साल, 'सारांश' से शुरू किया था सफर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 25 May 2015 05:51 PM (IST)

अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को बॉलीवुड में 31 सालों का सफर पूरा कर लिया। उन्‍होंने फिल्‍म 'सारांश' से यह सफर शुरू किया था। उन्‍होंने इस खास मौके पर ट्वीट कर प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी साझा की है। आपको जानकर हैरानी होगी

News Article Hero Image

मुंबई। अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को बॉलीवुड में 31 सालों का सफर पूरा कर लिया। उन्होंने फिल्म 'सारांश' से यह सफर शुरू किया था। उन्होंने इस खास मौके पर ट्वीट कर प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी साझा की है।

मंडी में बोले सलमान, अब आपकी बहन और बेटी हुई अर्पिता

आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुपम खेर ने एक पिता के किरदार में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'आज मैंने फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे कर लिए। 'सारांश' से लेकर अब तक का यह सफर यादगार रहा।' इस खास मौके पर उन्होंने बीते तीन दशकों की कुछ यादगार तस्वीरें भी प्रशंसकों के साथ साझा की हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर फैंस को दी चेतावनी

'सारांश' की एक फोटो पोस्ट करते हुए अनुपम खेर ने महेश भट्ट के ट्वीट को रीट्वीट भी किया। महेश भट्ट ने लिखा था 'आज से 31 साल पहले 'सारांश' रिलीज हुई थी और एक स्टार का जन्म हुआ था।' 'सारांश' को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। फिल्म में रोहिणी हट्टंगड़ी, सोनी राजदान और मदन जैन भी शामिल थे।