Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'धुरंधर 2' एक्टर Akshaye Khanna के साथ काम करके निर्देशक को लगा था सदमा, बोलीं- 'वह सेट पर चीजें तोड़ते-फोड़ते थे'

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 11:18 AM (IST)

    'धुरंधर' में रहमान डकैत बनकर सबका दिल जीत चुके अक्षय खन्ना को लेकर 'दृश्यम-3' के डायरेक्टर के बाद उनके बर्ताव को लेकर फराह खान ने भी कई खुलासे किए। उन ...और पढ़ें

    अक्षय खन्ना के साथ 90 के दशक में काम करना था मुश्किल/ फोटो- Instagram

    अक्षय खन्ना के साथ 90 के दशक में काम करना था मुश्किल/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' ने अक्षय खन्ना की सफलता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। उन्होंने फिल्म में 'रहमान डकैत' का किरदार अदा किया था, जिसके लिए उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से खूब सराहना मिली।

    अब फैंस यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उन्हें अपने फेवरेट गैंगस्टर की झलक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म के दूसरे पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) में भी देखने को मिलेगी। एक तरफ जहां फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। फराह ने बताया कि 90 के दशक में अक्षय खन्ना को सेट पर झेलना बहुत ही मुश्किल काम होता था।

    अक्षय खन्ना के साथ फिल्म करने से कर देती थीं इनकार

    रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंचीं फराह खान ने 90 के दशक में अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अनुभव को एक बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा, "90 के दशक में, मैंने अक्षय खन्ना के साथ कुछ फिल्में की थीं और उसके बाद मुझे सच में सदमा लग गया था। वह सेट पर बहुत ही अलग तरह के इंसान हुआ करते थे। वह शुरू से इंट्रोवर्ट थे, लेकिन सेट पर अच्छे इंसान नहीं थे। उस समय जब भी मैं यह सुनती थी कि अक्षय खन्ना किसी फिल्म का हिस्सा हैं, तो मैं सीधा बोल देती थी कि मेरे पास डेट्स नहीं हैं।"

    यह भी पढ़ें- 'मैंने सिखाई एक्टिंग...', 'क्राइम पेट्रोल' एक्टर के स्टूडेंट रह चुके हैं Dhurandhar के 'रहमान डकैत' उर्फ Akshaye Khanna?

    akshaye khanna-farah khan  (2)

    इस वजह से चिड़चिड़े रहते थे अक्षय खन्ना

    फराह खान ने यह भी बताया कि अक्षय खन्ना के चिढ़ने की असली वजह उनके बाल थे, जो 19 साल की उम्र से ही झड़ने लगे थे। 'तीस मार खां' की निर्देशक ने कहा, "मुझे लगता है कि उस समय उन्होंने खुद ये बताया था कि उनके बाल झड़ रहे हैं, जिसकी वजह से वे बहुत ज्यादा चिड़चिड़े रहने लगे थे। वह सेट पर चीजें फेंका करते थे और कहते थे, 'यह कैसा डायलॉग है?' मतलब वह उस समय उस तरह के इंसान थे।"

    खबरें और भी

    'दिल चाहता है' के बाद पूरी तरह बदल गए अक्षय

    फराह खान ने आगे बताया कि अक्षय खन्ना जब फिल्म 'दिल चाहता है' कर रहे थे, तब तक वे बिल्कुल शांत हो चुके थे। फराह ने बताया कि वह उनके कजिन फरहान अख्तर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी, इस कारण वे उस फिल्म को कोरियोग्राफ करने से इनकार नहीं कर सकती थीं।

    dil chahta hai

    अक्षय के बदले हुए बर्ताव के बारे में बात करते हुए फराह खान ने कहा, "वह बिल्कुल बदल चुके थे। उन्होंने अपने बाल न होने की सच्चाई को स्वीकार कर लिया था। 'दिल चाहता है' के सेट पर वे बहुत शांत थे। उससे पहले, अगर उनका पानी या बारिश में कोई भी सीन होता था, तो वह कैप लगाते थे, जैसा उन्होंने फिल्म 'ताल' में भी किया था। हालांकि, 'दिल चाहता है' ने उनके अंदर बहुत कुछ बदल दिया था। वह तब तक एक बेहतरीन डांसर बन चुके थे। अगर आपने 'कोई कहे कहता रहे' गाना देखा हो, तो उसमें वे सैफ अली खान और आमिर खान से भी बेहतर डांस करते नजर आ रहे हैं।"

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar का ये सीन शूट करते ही फूट-फूटकर रोने लगे थे अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल, देखा नहीं गया दर्द!