विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैंने सिखाई एक्टिंग...', 'क्राइम पेट्रोल' एक्टर के स्टूडेंट रह चुके हैं Dhurandhar के 'रहमान डकैत' उर्फ Akshaye Khanna?

Published: Wed, 11 Mar 2026 06:24 PM (GMT+05:30)

'धुरंधर' में रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना ने 2025 में खूब वाहवाही लूटी थी। 2026 में भी अभिनेता ...और पढ़ें

अनूप सोनी ने सिखाई अक्षय खन्ना को एक्टिंग/ फोटो- Instagram

अनूप सोनी ने सिखाई अक्षय खन्ना को एक्टिंग/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. अनूप सोनी ने दी अक्षय खन्ना को एक्टिंग क्लास?

  2. 'धुरंधर' में उनकी एक्टिंग की तारीफों के बांधे पुल

  3. 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे अक्षय खन्ना

जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। पहले फिल्म 'छावा' और फिर 'धुरंधर' की सफलता के बाद अभिनेता अक्षय खन्ना पिछले साल खूब चर्चा में रहे। सिनेमा इंडस्ट्री से लेकर इंटरनेट मीडिया तक हर जगह उन्हीं की चर्चा हुई। 'रहमान डकैत' का किरदार अदा करके उन्होंने लाखों फैंस का दिल जीत लिया।

हालांकि, इस बीच उनके फिल्म 'दृश्यम 3' से अलग होने की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। अब 19 मार्च से प्रदर्शित होने जा रही फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में अक्षय की फिर से झलक देखने को मिलेगी। इसी बीच, 'अपहरण' और 'सत्यमेव जयते 2' जैसी फिल्मों के अभिनेता अनूप सोनी ने दावा किया है कि उन्होंने अक्षय खन्ना को अभिनय सिखाया है।

अनूप सोनी ने कहा- 'अक्षय के साथ कई क्लासेस की हैं'

मुंबई मनोरंजन संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक, अनूप सोनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय के अभिनय सफर को लेकर कहा, "अक्षय का सफर देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। मैंने उन्हें एक्टिंग सिखाई है और उनके साथ कई क्लासेस की हैं। मैंने हमेशा उनकी स्पष्ट सोच की सराहना की है।"

यह भी पढ़ें- UAE में 6 साल बाद पहली बार सूनी होगी ईद, Dhurandhar:The Revenge के मेकर्स को होगा बड़ा नुकसान?

उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने पहले केंद्रीय भूमिकाओं का अनुभव लिया और अब वे जो काम कर रहे हैं, वह सच में कमाल का है। अब वे उस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां वे फिल्मकारों के लिए एक ऐसे विश्वसनीय कलाकार बन गए हैं कि आप उन्हें किसी भी रोल में कास्ट कर सकते हैं। किसी भी कलाकार के लिए ऐसी चीजें बहुत कमाल की होती हैं।"

akshaye khanna-anup soni  (1)

अक्षय खन्ना के ये हैं अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

'धुरंधर: द रिवेंज' के अलावा अक्षय खन्ना के पास साल 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली फिल्म 'इक्का' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ सनी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वे साउथ की फिल्म 'महाकाली' का भी हिस्सा हैं।

ikka sunny deol charachter

आपको बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस साल 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म एडवांस बुकिंग में छप्परफाड़ कमाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- फटे कपड़े और तंगहाली के बीच 'हमजा' के हाथों में 25 लाख की घड़ी? Dhurandhar 2 में पकड़ी गई रणवीर सिंह की चोरी!