विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलती गाड़ी में लिखा गया था 32 साल पुराना Cult रोमांटिक सॉन्ग, 'पंचम दा' की मौत से पहले बना था गीत

Published: Tue, 18 Aug 2026 09:03 AM (IST)

मशहूर सिंगर कुमार सानू का एक कल्ट रोमांटिक सॉन्ग 32 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसके लिरिक्स चलती गाड़ी में लिखे गए थे।

बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 32 साल पहले आया था ये गाना

  2. इस दिग्गज गीतकार ने लिखा था गीत

  3. आरडी बर्मन थे गाने के संगीतकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर गायकों के बारे में बात की जाए तो उसमें कुमार सानू का नाम भी शामिल रहता है। यूं तो 90 के दशक लेकर अब तक सानू ने कई शानदार गीत गाए हैं,

लेकिन क्या आप जानते हैं कि 32 साल पहले उन्होंने एक ऐसा गाना गाया था, जो आज बॉलीवुड का कल्ट क्लासिक रोमांटिक सॉन्ग माना जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि कुमार सानू  (Kumar Sanu) के इस गीत के लिरिक्स चलती गाड़ी में लिखे गए थे। 

कुमार सानू का कालजयी गीत

हिट गानों के बनने के पीछे भी कई दिलचस्प कहानियां होती हैं। ऐसी ही एक कहानी साझा की है गीतकार जावेद अख्तर ने फिल्म 1942: ए लवस्टोरी के गाने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा... (Ek Ladki Ko Dekha...) को लेकर।

यह भी पढ़ें- शाह रुख की फिल्म में सुपरहिट हुआ Rishi Kapoor का गाना, कुमार सानू-अलका की आवाज में बना कल्ट

ek ladki ko dekha song (1)

उन्होंने बताया कि जब हमने स्क्रिप्ट सुनी तो यह सिचुवेशन ही नहीं थी। मैंने जोर दिया कि यहां पर एक गाना रख दो। तो निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि यहां गाने की जरूरत नहीं है, लेकिन आप कोई शानदार गाना दे दीजिए तो हम ले लेंगे। आप लिखकर लाइए। चूंकि, लिखकर लाना था। हम दूसरों कामों के बीच यह भूल गए।

चार दिन बाद आरडी बर्मन की टीम से फोन आया कि आप चार बजे आ जाइएगा मुझे लगा कि नाक कट जाएगी। रास्ते में मुझे आइडिया आया कि कैसे स्थिति को संभालना है। मुझे एक नया आइडिया ऐसे आया है कि एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा...।

javed akhtar song

यह मैंने रास्ते में सोचा था मुंबई में एक सिनेमाघर के पास से गुजरते समय। तो उन्होंने कहा कि एक अंतरा लिखो। मैंने लिखकर आरडी को दे दिया। सच यह है कि मैंने इस डर से गाना लिखा था कि मुझे फिल्म से न निकाल दें। ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का 8के रिस्टोर्ड वर्जन 21 अगस्त को रिलीज होगा।

आर डी बर्मन के निधन से पहले हुआ था फाइनल 

15 अप्रैल 1994 को अनिल कपूर स्टारर फिल्म 1942 : ए लव स्टोरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और 4 जनवरी 1994 को महान संगीतकार आरडी बर्मन का निधन हुआ था। लेकिन जावेद अख्तर के बयान के आधार पर मौत से पहले पंचम दा एक लड़की को देखा... गीत को फाइनल कर गए थे और आज इसे हिंदी सिनेमा का कालजयी सॉन्ग माना जाता है। 

यह भी पढ़ें- 30 सालों से स्कूल का हर बच्चा कर रहा है कल्ट क्लासिक देशभक्ति गाने पर परफॉर्म, Kumar Sanu ने बनाया अमर