विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 सालों से स्कूल का हर बच्चा कर रहा है कल्ट क्लासिक देशभक्ति गाने पर परफॉर्म, Kumar Sanu ने बनाया अमर

Updated: Thu, 13 Aug 2026 08:50 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस आ रहा है, ऐसे में स्कूलों में तैयारियां भी हो चुकी है। पिछले 30 सालों से कुमार सानू के इस गाने पर बच्चे इंडिपेंडेंस डे के मौके पर जरूर परफॉर्म करते हैं।

30 सालों से स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस की शान है ये गीत/ फोटो- Instagram

30 सालों से स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस की शान है ये गीत/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 30 सालों से स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर बजता है ये गाना

  2. कुमार सानू की आवाज में बन चुका है कल्ट क्लासिक

  3. गाने की एक-एक लाइन भर देती है जोश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के सभी नागरिक देशभक्ति के रंग में रंग जाते हैं। स्कूलों में भी 15 अगस्त के सेलिब्रेशन के लिए कई-कई हफ्तों पहले से ही बच्चे तैयारियां शुरू कर देते हैं और अपने जोशीले परफॉर्मेंस से सबकी तालियां बजाने के लिए मजबूर कर देते हैं।

बदलते दौर के साथ स्कूलों में भी अलग-अलग फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के तरीके बदले। हालांकि, एक चीज जो कभी नहीं चेंज हुई वह है बॉलीवुड के 30 साल पहले आए देशभक्ति गीत और स्कूल के बच्चों के बीच का कनेक्शन। कई स्कूलों में आज भी जब 15 अगस्त आता है, तो बच्चे बॉलीवुड के इस कल्ट क्लासिक गाने पर परफॉर्म जरूर करते हैं।

बच्चों को 30 साल से सिखा रहा है देशप्रेम का पाठ

वैसे तो कई बॉलीवुड फिल्मों में देशभक्ति गीत सुनने को मिलते हैं, लेकिन जो गाना 90 के दौर से 30 साल बाद भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अधिकतर बड़े-बड़े स्कूलों में बजाया जाता है, वह 'मेरा मुल्क मेरा देश, मेरा ये वतन है', जिस पर बच्चे पूरी शिद्दत से परफॉर्म करते हैं। अगर आप इस गाने के विजुअल्स ध्यान से देखेंगे तो इसमें पिता अपने बच्चे को बचपन से ही देशप्रेम के बारे में सिखाता है और वह जीवन भर उस सीख को अपने साथ लेकर चलता है।

1996 में रिलीज हुए 'मेरा मुल्क मेरा देश' गाने को कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में गाकर हिंदी सिनेमा का अमरगीत बनाया। हालांकि, इस गाने में एक छोटी सी बच्चे वाली लाइन को उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने गाई थी।

Screenshot 2026-08-13 204408

30 साल पहले अजय देवगन की मूवी में फिल्माया था गाना

'मेरा मुल्क मेरा देश' गीत अजय देवगन और सोनाली बेंद्रे स्टारर फिल्म 'दिलजले' में फिल्माया गया था, जिसमें श्याम के पिता उसके अंदर बचपन से ही देश के प्रति उसकी जिम्मेदारियों को समझाते हैं। इस फिल्म में अजय देवगन ने श्याम का किरदार अदा किया था, तो वहीं सोनाली बेंद्रे राधिका बनी थीं। इसके अलावा फिल्म में मधु, परमीत सेठी, शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आए थे।

Video Credit- Goldmines Gaane Sune Ansune

30 साल पहले जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो सेमी हिट थी, लेकिन टीवी पर इसे दर्शकों का बहुत ही प्यार मिला। देशभक्ति गीत के अलावा इस मूवी के 'हो नहीं सकता', 'जिसके आने से', 'बूम-बूम' जैसे गाने भी काफी पसंद किए गए थे।

यह भी पढ़ें- 'कश्मीर की कली' बनकर झूमीं मंदाकिनी, Lata Mangeshkar ने दी आवाज; कल्ट गीत को सुन मान जाएगा आपका रूठा 'साहिबा'

यह भी पढ़ें- Emraan Hashmi के कल्ट गाने ने यूट्यूब पर मचाई तबाही, 19 साल बाद हुआ रीक्रिएट; नए वर्जन को सुन रो रहे फैंस!