Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eid-Ul-Adha 2024: अनिल कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन सितारों ने फैंस को खास नोट के साथ कहा 'ईद मुबारक'

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 01:50 PM (IST)

    सोमवार सुबह से ही देश भर में ईद-उल-अजहा की रौनक देखने को मिल रही है। इसे बकरीद भी कहते हैं। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स ...और पढ़ें

    Eid Ul Adha 2024 (Photo Photo Instagram)
    Eid Ul Adha 2024 (Photo Photo Instagram)

    HighLights

    1. 17 जून 2024 को देशभर में बकरीद मनाया जा रहा है
    2. ईद-उल-अजहा को बकरीद भी कहा जाता है
    3. ये इस्लामिक कैलेंडर में 12 महीने में होती है

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार 17 जून को देशभर में ईद-उल-अजहा (Eid-Ul-Adha) मनाई जा रही हैं। इस ईद को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। यह एक महत्वपूर्ण इस्लामी त्योहार है। यह इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के 12वें महीने धू अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। जो साल की हज यात्रा के समापन का प्रतीक है।

    सुबह से ही सोशल मीडिया पर ईद-उल-अजहा की रौनक देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर आमजन से लेकर सेलेब्स अपने रिश्तेदार और दोस्तों को मुबारकबाद दे रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा, सनी देओल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनिल कपूर और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। आइए एक नजर डालते हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने किया विश

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ की शूटिंग में बिजी हैं। जो इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हो रही है। ईद के मौके पर पीसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमे लिखा है- "ईद-उल-अजहा मुबारक, ईद-उल-अजहा पर कामना करती हूं कि आपके बलिदानों की सराहना की जाए और आपकी प्रार्थनाओं का उत्तर सर्वशक्तिमान द्वारा दिया जाए।"

    यह भी पढ़ें- Saira Banu ने बकरीद पर शेयर किया सेलिब्रेशन का पुराना वीडियो, शाह रुख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा की दिखी एक झलक

    अनिल कपूर का पोस्ट

    अभिनेता अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बकरीद के मौके पर एक प्यारा सा नोट साझा किया। उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और लिखा, "ईद की भावना की इससे खूबसूरत अभिव्यक्ति नहीं मिल सकती। 

    सनी देओल 

    गदर 2 स्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बकरीद के मौके पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने वीडियो साझा किया है जिस पर लिखा है, "इस शुभ दिन पर सभी को शांति, सद्भाव और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।"

    खबरें और भी

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी किया विश 

    योद्धा स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने ट्विटर पर बकरीद के अवसर पर अपने सभी फैंस और फॉलोअर्स को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा, ''ईद-उल-अजहा की भावना आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए। 

    सुनील शेट्टी

     अभिनेता सुनील शेट्टी ने बकरीद के मौके पर अपने फैंस को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा, "ईद का सबसे अच्छा हिस्सा...अपने प्रियजनों के साथ जश्न मनाना है। इस पवित्र दिन पर मैं सभी के लिए शांति, समृद्धि और अनंत आशीर्वाद की कामना और प्रार्थना करता हूं...ईद मुबारक।"

    यह भी पढ़ें- बकरीद पर Swara Bhasker ने वेजिटेरियन्स के खिलाफ किया पोस्ट, कहा- गायों को जबरन गर्भवती कर उन्हें..., हुईं ट्रोल