Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बकरीद पर Swara Bhasker के पोस्ट से मची खलबली, लिखा- बछड़े को मां के दूध से वंचित कर..., हुईं ट्रोल

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 11:13 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) एक्टिंग के अलावा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह देश-दुनिया के मुद्दों पर अक्सर अपनी राय रखती हैं। ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस स्वरा भास्कर. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    एक्ट्रेस स्वरा भास्कर. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बकरीद पर स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट
    2. वेजिटेरियन्स के खिलाफ बोलीं स्वरा भास्कर
    3. एक्ट्रेस स्वरा को लोगों ने किया ट्रोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ बकरीद (Bakrid Eid-Ul-Adha) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हर मुस्लिम अपने लोगों को विश कर रहे हैं। सेलेब्स ने भी फैंस को इस त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसके लिए कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल किया।

    स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट

    स्वरा भास्कर ने एक्स प्लेटफॉर्म (ट्विटर) पर बकरीद से जुड़ा एक ट्वीट शेयर किया है, जिस पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। उन्होंने एक फूड ब्लॉगर का ट्वीट, रिट्वीट कर वेजिटेरियन्स के खिलाफ कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसे वायरल होने में देर नहीं लगेगी। 

    एक्ट्रेस ने नलिनी उनागर नाम की फूड व्लॉगर के ट्वीट को शेयर कर वेजिटेरियन होने पर सवाल खड़े किए। नलिनी अक्सर खाने की तस्वीर शेयर करती हैं। उन्होंने खाने की प्लेट की एक तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा, 'मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसुओं, क्रूरता और पाप से फ्री है।'

    स्वरा ने किया ये पोस्ट

    स्वरा ने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा- मुझे वेजिटेरियन लोगों की एक बात समझ नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गाय के बछड़ों को उनकी मां के दूध से वंचित करके, गायों को गर्भवती कराकर, उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप रूट्स (जड़) वाली सब्जियां खाते हैं, जिससे पूरा पौधा ही खत्म हो जाता है। इससे बेहतर यही होगी कि आप आराम करें क्योंकि आज बकरीद है।

    खबरें और भी

    फैंस ने किया ट्रोल

    स्वरा के इस पोस्ट पर उनके खिलाफ कई लोगों ने बोला है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'मैं मानता हूं कि बछड़े को मां के दूध से अलग कर देना गलत है, लेकिन क्या आप लाखों जानवरों की हत्या को इस तरह जस्टिफाई कर रही हैं। आप लोगों को इस बात से परेशानी है कि दिवाली पर तेज आवाज के पटाखे न जलें और होली पर जानवरों पर रंग न डाला जाए क्योंकि इससे उन्हें जलन हो सकती है, लेकिन आपको तब ऐतराज नहीं है बल्कि जानवरों को मारकर ये त्योहार मनाते हैं। यहां तक कि उसे ही खाते भी हैं।'

    स्वरा को ट्रोल करने वाले शख्स ने आगे लिखा, 'आप एक मां हैं, इस तरह की चीजों को अपने एजेंडा के लिए जस्टिफाई करना बंद कर दीजिए, गलत को गलत कहना सीखिए, बच्चे को अच्छी पेरेंटिंग की जरूरत है।'

    एक अन्य ने कमेंट किया, 'ऐसा लगता है कि आपकी समझदारी छुट्टी पर चली गई है। जो किसी जानवर को पालता है, उसका ख्याल भी रखता है। अगर किसी को जानवर से दूध मिलता है, तो वह इसका ध्यान रखता है कि मां और उसके बच्चे का पूरा ख्याल रखा जाए। हमने एक बार देखा था कि आप टीवी चैनल पर बिना किसी लॉजिक और सबूत के बहस कर रही थीं। तो हमें आपके छोटे दिमाग का पता है। आप अपनी किताब पढ़िये, ऐसे किसी मामले में अपनी नाक मत घुसाइये, जिसमें दिमाग की जरूरत हो।'

    यह भी पढ़ें: उनको सिर्फ थप्पड़ पड़ा, मगर...' Kangana Ranaut पर स्वरा भास्कर का बयान वायरल, CISF कर्मी को लेकर भी बोलीं एक्ट्रेस