विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस दुलहनिया और लैला ने अॉडियंस से कमाए इतने मिलियन

By Rahul soniEdited By:
Updated: Thu, 09 Feb 2017 05:49 PM (IST)

एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म बद्रीनाथ की दुलहनिया 10 मार्च को रिलीज़ होने वाली है।

इस दुलहनिया और लैला ने अॉडियंस से कमाए इतने मिलियन
इस दुलहनिया और लैला ने अॉडियंस से कमाए इतने मिलियन

मुंबई। 2017 की शुरूआत बॉलीवुड के लिए धमाकेदार रही है। 'रईस' और 'काबिल' के बिग क्लेश के बीच दोनों फिल्मों में आइटम नंबर्स थे जिन्हें अॉडियंस का भरपूर रिस्पॉन्स मिला। अब इस होड़ में यह दुलहनिया भी शामिल हो गई है। फिल्म आने से पहले उसके सॉन्ग्स एक के बाद एक रिलीज किए जाते हैं।

25 जनवरी को रिलीज़ हुई शाहरुख़ खान की रईस और रितिक रोशन की काबिल, दोनों में आइटम नंबर थे। 'रईस' में रईस की लैला ने 'लैला में लैला' सॉन्ग से धूम मचाई तो वहीं 'काबिल' में 'हसीनों का दीवाना' सॉन्ग ने अॉडियंस को क्रेजी किया। इस बीच श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म 'ओके जानू' के सॉन्ग 'द हुम्मा' ने भी अॉडियंस पर जादू बिखेरा। 2017 की शुरूआत में इस धमाके बाद यह सिलसिल रूका नहीं है। जी हां, अब बद्रीनाथ की दुलहनिया का जादू अॉडियंस को पसंद आ रहा है। इस फिल्म के टाइटल ट्रेक ने 10 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। आपको बता दें 'कि, लैला में लैला' और 'द हुम्मा सॉन्ग' ने 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा बहुत पहले ही पार कर लिया था। वहीं 'हसीनों का दीवाना' सॉन्ग ने 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। अब इस होड़ में 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' का टाइटल सॉन्ग भी है।

2017 के पहले Big Clash रईस और काबिल के बीच अभी भी है इतना फासला

बता दें कि, एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' 10 मार्च को रिलीज़ होने वाली है।