यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2017 के पहले Big Clash रईस और काबिल के बीच अभी भी है इतना फासला
शाहरुख ख़ान की रईस और रितिक रोशन की काबिल 25 जनवरी को एक साथ रिलीज़ हुई थीं।

मुंबई। 25 जनवरी को साल 2017 के सबसे बड़े बॉलीवुड के क्लेश के बाद अब सबकी नज़र कलेक्शन पर है। रईस और काबिल की रिलीज को 15 दिन हो चुके हैं, अभी कलेक्शन को लेकर दोनों फिल्मों के बीच इतना है फासला। बॉक्सअॉफिस पर साल 2017 की सबसे बड़ी टक्कर, रईस और काबिल के कलेक्शन पर सबकी नजरें अभी भी हैं।
सात दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली रईस ने अभी तक करीब 160 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वहीं काबिल ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है और अभी तक फिल्म ने करीब 130.69 करोड़ की कमाई कर ली है। मतलब, दोनों फिल्मों के बीच अभी भी डोमेस्टिक मार्केट में लगभग 20 करोड़ का फासला है। आपको बता दें कि, शाहरुख़ ख़ान की रईस ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड से मिले आकड़ों के मुताबिक 40 फीसदी स्क्रीन मिलने के वाबजूद काबिल को अच्छा कर रही है। पिछले दिनों में काबिल ने काफी अच्छी कमाई की है।
इंडियन आइडल के सेट पर टीआरपी मामा को मिला यह सरप्राइज
शाहरुख ख़ान की रईस और रितिक रोशन की काबिल 25 जनवरी को एक साथ रिलीज़ हुई थीं।

