'कोई हाथ थामने के लिए है,' फिल्म इंडस्ट्री की यारी पर Divya Dutta की दो टूक, ये एक्ट्रेसेज हैं पक्की सहेलियां
हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में दोस्ती के मायनों को लेकर खुलकर बात की है। ...और पढ़ें
-1778597318687_m.webp)
दिव्या दत्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
दिव्या दत्ता ने दोस्ती को लेकर कही ये बात
इंडस्ट्री में इन अभिनेत्रियों संग है याराना
इस सीरीज को लेकर चर्चा में रहीं दिव्या
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता को भला कौन नहीं जानता। हाल ही में दिव्या ने दैनिक जागरण को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में जिंदगी में दोस्ती के महत्व को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि ये कितना जरूरी है।
दोस्ती पर दिव्या की दो टूक
सुनने-समझने के लिए कोई होना चाहिए फिल्म इंडस्ट्री में दोस्ती होना, एक-दूसरे को आगे बढ़ाने के लिए साथ देना ऐसे लोग कम मिलते हैं। ऐसे में अभिनेत्री दिव्या दत्ता का मानना है कि जब ऐसे लोग मिलते हैं तो उन्हें संभालकर रखना चाहिए। दिव्या की इंडस्ट्री में शबाना आजमी, दिया मिर्जा समेत कुछ सहेलियां हैं, जिनके साथ उनका एक वाट्सएप ग्रुप भी है।
यह भी पढ़ें- Chiraiya के अरुण को मिल रही नीले ड्रम में डालने की धमकी, बोले- 'इतनी नफरत देखकर मैं खुश...'

दिव्या कहती हैं- मुझे लगता है कि सबके लिए जरूरी है कि उनका एक ऐसा ग्रुप हो, जिनकी विचारधारा, सोचने का तरीका लगभग एक जैसा हो। अब इसे चाहे सिस्टरहुड कह लें या दोस्ती, लेकिन कम से कम कोई सुनने-समझाने के लिए है, कोई हाथ थामने के लिए है। मैं तो इसे नारी शक्ति ही कहती हूं। एक ही क्षेत्र में होकर हम सब एक-दूसरे को बढ़ावा देते हैं, इससे खूबसूरत बात कोई नहीं हो सकती है।

अगर एक ही रोल के लिए हमारे सहेलियों के ग्रुप में से दो नामों की चर्चा हो रही होती है तो उस बारे में हम मिलकर बात करते हैं, हमारे बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं आती है कि अरे, इसको कैसे मिल गया। हमारे ग्रुप में से ही किसी और को वह रोल मिल जाता है तो हम यही कहते हैं कि तुझे मिल गया न अच्छी बात है, मेरे पास भी आया था।
खबरें और भी
इतनी सहजता आपस में होती है। हम एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। आजकल ऐसी दोस्ती कम ही होती है, पर मुझे लगता है कि होनी चाहिए। अगर कोई अच्छी सहेली, दोस्त मिलता है तो उसका हाथ थामने में झिझकें नहीं।
इस वेब सीरीज को लेकर चर्चा में दिव्या
हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर दिव्या दत्ता स्टारर वेब सीरीज चिरैया को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। इस सीरीज में उन्होंने अपनी कमाल की एक्टिंग की जलवा बिखेरा और हर किसी का दिल जीता है।