Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chiraiya के अरुण को मिल रही नीले ड्रम में डालने की धमकी, बोले- 'इतनी नफरत देखकर मैं खुश...'

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 08:28 PM (IST)

    दिव्या दत्ता की वेब सीरीज 'चिरैया' में अरुण का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ शॉ को मैरिटल रेप के संवेदनशील विषय पर आधारित अपनी भूमिका के लिए ऑनलाइन धमक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिव्या दत्ता (Divya Dutta) की वेब सीरीज 'चिरैया' (Chiraiya) की इन दिनों खूब चर्चा है। 6 एपिसोड वाली ये सीरीज 20 मार्च 2026 को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज किया गया। इसका निर्देशन शशांत शाह ने किया है और ये एक ड्रामा थ्रिलर है।

    सीरीज में अभिनेता सिद्धार्थ शॉ ने अरुण यानी दिव्या दत्ता (कमलेश) के देवर का किरदार निभाया है। उसकी नई-नई शादी होती है और पत्नी के तौर पर प्रसन्ना बिष्ट (पूजा) उनके घर आती हैं।

    क्या है सीरीज की कहानी?

    सीरीज में खासतौर पर ये दिखाया गया है कि पति अपनी पत्नी की अनुमति के बिना बार-बार उससे संबंध बनाता है। यह सीरीज मैरिटल रेप जैसे गंभीर विषयों को उजागर करती है और उन पर एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है। सीरीज में सिद्धार्थ का किरदार एक तरीके से निगेटिव दिखाया गया है जिसकी वजह से उन्हें ऑनलाइन भी काफी नफरत का सामना करना पड़ा।

    Chiraiya (2)

    यह भी पढ़ें- 'मेरी छवि ही सख्त महिला...'Chiraiya वेब सीरीज की 'कमलेश' ने कही दिल की बात, बताया क्यों करती हैं ऐसी फिल्में

    लोगों से मिल रही धमकियां

    हाल ही में एक्टर ने इस बारे में बात की। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक्टर ने कहा कि वो इसे एंजॉय कर रहे हैं और एक तरीके से इस चीज को अपने शानदार अभिनय से जोड़कर देखते हैं। वे कहते हैं, "लोग मुझे नीले ड्रम में बंद करना चाहते हैं। यह महिलाओं के नजरिए से है।"

    बता दें कि सिद्धार्थ ने ये बात मार्च 2025 में मेरठ में हुए उस भयानक हत्याकांड का जिक्र करते हुए कि जिसमें एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शरीर नीले प्लास्टिक के ड्रम में बंद मिला था।

    Chiraiya (4)

    मैंने अपना काम अच्छे से किया - सिद्धार्थ

    सिद्धार्थ ने आगे कहा,“पुरुषों के नजरिए से देखें तो मुझे जो नफरत मिल रही है, उसमें ज्यादातर गालियां ही हैं। फिर कुछ रील, वीडियो या ईमेल भी आते हैं जिनमें लोग कहते हैं कि सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था और फिर पूरे पुरुष समुदाय को चुप करा दिया गया। मुझे इतनी नफरत देखकर बहुत खुशी हो रही है क्योंकि यह सिर्फ मेरे लिए प्यार से उपजी है। अगर किसी को इतनी नफरत का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका मतलब है कि मैंने अपना काम अच्छे से किया है।”

    एक्टर ने बताया कि कई सीन शूट करने के दौरान उन्हें पैनिट अटैक भी आया और पहले दिन तो वो सेट पर रो ही पड़े थे। हालांकि इन सबके बावजूद एक्टर को जो नफरत मिल रही है उसे वो ऑडियंस के प्यार के तौर पर देखते हैं।

    यह भी पढ़ें- Jio Hotstar पर खूब देखी जा रही ये 6 एपिसोड वाली सीरीज, समाज की 'सोच' पर है गहरा तमाचा

    खबरें और भी