Diljit Dosanjh के Aroma सॉन्ग पर मचा बवाल, LGBTQ समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक लिरिक्स पर छिड़ा विवाद
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के नए गाने अरोमा में किन्नर समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी सुनने को मिली है। ...और पढ़ें
-1780552795064_m.webp)
विवादों मे दिलजीत दोसांझ (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
फिर से विवादों में सिंगर दिलजीत दोसांझ
अरोमा गाने में मौजूद विवादित लिरिक्स
किन्नर समाज के लोगों ने जताई आपत्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का नाम आए दिन किसी ने किसी मामले के लेकर चर्चा में बना रहता है। मौजूदा समय में एक तरफ वह अपनी अपकमिंग फिल्म मैं वापस आऊंगा को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं, दूसरी तरफ अपने नए गाने अरोमा को लेकर भी दिलजीत का नाम सुर्खियां बटोर रहा है।
महीने भर पहले रिलीज होने वाले दिलजीत दोसांझ के अरोमा (Aroma Song) गाने में किन्नर समाज के लोगों के खिलाफ विवादित शब्द सुनने को मिला है, जिसको लेकर अब गायक की जमकर आलोचना की जा रही है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
विवादों में दिलजीत दोसांझ का अरोमा गाना
बीते 23 अप्रैल को दिलजीत दोसांझ का अरोमा गाना रिलीज किया गया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन अब उनके इस लेटेस्ट सॉन्ग को लेकर कंट्रोवर्सी क्रिएट हो गई है।
यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga का पहला रिव्यू आउट, क्या होगा 'जब वी मेट' और 'रॉकस्टार' जैसा जादू?

दरअसल गाने में ट्रांसजेडर लोगों को लेकर आपत्तिजनक लिरिक्स मौजूद हैं, जिसको लेकर अब एलबीक्यूटी (Lesbian Gay Bisexual Transgender And Queer) समुदाय के लोगों की तरफ से दिलजीत के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है-
Happy Pride 🏳️🌈 Month to all the homophobes, so called “man” and specially to @diljitdosanjh hope you are enjoying the success of your new song Aroma by putting lyrics with hateful words towards the lgbtq community and also promoting gun violence! That’s real weak masculinity iyk!
— Dhruval (@itsDhruval) June 1, 2026
सभी होमोफोब्स तथाकथित मर्द और खासकर दिलजीत दोसांझ को हैप्पी प्राइड मंथ, उम्मीद है कि आप अपने नए गाने Aroma की सफलता का मजा ले रहे होंगे, जिसमें आपने LGBTQ समुदाय के खिलाफ नफरत भरे बोल मौजूद हैं और साथ ही बंदूक हिंसा को भी बढ़ावा दिया है। अगर आप समझते हैं तो बता दूं, यही असली कमजोर मर्दानगी है।
View this post on Instagram
इस तरह से LGBTQ समुदाय के तमाम लोगों ने मिलकर सोशल मीडिया दिलजीत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और गायक को टारगेट किया जा रहा है। मालूम हो कि इससे पहले भी कई बार दिलजीत का नाम अन्य वजहों से विवादों में रह चुका है।
इस मूवी में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ
इसके अलावा गौर किया जाए दिलजीत दोसांझ की अगली फिल्म के बारे में तो उसका नाम मैं वापस आऊंगा, जिसका डायरेकक्शन इम्तियाज अली ने किया है। 12 जून को दिलजीत की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मैं वापस आऊंगा में वेदांग रैना और शरवरी वाघ जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।