विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कंट्रोल में नहीं...', Kangana Ranaut की फिल्म के साथ 'मैं वापस आऊंगा' के क्लैश पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी

Published: Sat, 23 May 2026 08:46 PM (IST)

इम्तियाज अली ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के साथ क्लैश पर रिएक्शन दिया है।

मैं वापस आऊंगा का कंगना की फिल्म से क्लैश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

मैं वापस आऊंगा का कंगना की फिल्म से क्लैश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। पहले उनकी फिल्म अकेले सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसका क्लैश तीन-तीन फिल्मों से होने वाला है जिनमें से एक कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' है।

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के साथ सिनेमाघरों में कंगना की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhata), मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' और विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D' भी 12 जून को रिलीज हो रही है।

फिल्म के क्लैश पर निर्देशक का रिएक्शन

हाल ही में, फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने इंटरव्यू में फिल्म के क्लैश पर चुप्पी तोड़ी है। द फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में इम्तियाज अली ने कहा, "यह चीजें कंट्रोल में नहीं होती हैं। हमने पहले अनाउंस किया था। आमतौर पर फिल्म इंडस्ट्री में भाईचारा चलता है कि 'मेरी फिल्म आ रही है तो तू मत आ, अगली बार आजा।' और इस तरह की चीजें काम भी करती हैं।"

Imtiaz Ali

इम्तियाज अली ने आगे कहा, "यह मैं पहली बार सुन रहा हूं कि उसी दिन दूसरी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। लेकिन अगर ऐसा ही होने वाला है, तो ठीक है। साल में सिर्फ 52 हफ्ते होते हैं और हर साल 52 से ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं। ऐसा होना तो तय है।"

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: 78 साल पुराना इश्क... दिलजीत दोसांझ संग इम्तियाज का नया अफसाना, रोंगटे खड़े कर देगा टीजर

क्या है फिल्म की कहानी और कास्ट?

पार्टिशन एरा की लव स्टोरी पर आधारित इम्तियाज की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इम्तियाज 6 साल बाद थिएट्रिकल फिल्म से वापसी कर रहे हैं। दो साल पहले उन्होंने ओटीटी मूवी चमकीला बनाई थी जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी सराहा था। 

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Trailer: जुनून भरे प्यार की कहानी करेगी इमोशनल, Diljit Dosanjh की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज