विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, करण जौहर से ज्यादा किसको महत्व देते हैं सलमान खान !

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Mon, 09 Mar 2015 01:10 PM (IST)

सुपरस्टार सलमान खान लगता है कि करण जौहर से ज्यादा महत्व आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म को देते हैं। तभी तो 'भाईजान' ने 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग निपटाने के बाद यशराज फिल्म की 'सुल्तान' की शूटिंग करने का फैसला किया है। 'सुल्तान' में सलमान के साथ हॉट दीपिका पादुकोण काम

News Article Hero Image

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान सुपरहिट निर्माता-निर्देशक करण जौहर से ज्यादा महत्व आदित्य चोपड़ा की 'यशराज फिल्म' को देते हैं। तभी तो 'भाईजान' ने 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग निपटाने के बाद यशराज फिल्म की फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग करने का फैसला किया है। 'सुल्तान' में सलमान के अपोजि ट दीपिका पादुकोण काम कर रही है।

सूत्रों की माने तो करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' की शूटिंग सलमान खान के इंतजार में लटकी हुई है। वहीं, सलमान कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग करने जल्द ही कश्मीर जा रहे हैं और लौटने के बाद वे 'सुल्तान' की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे।

गौरतलब है 'शुद्धि' फिल्म की घोषणा काफी साल पहले की गई है, लेकिन इस फिल्म पर काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। पहले तो फिल्म में किसे साइन किया जाए, उसी को लेकर असमंजस का दौर चलता रहा। कभी इसमें करीना के काम करने की खबर आई तो कभी हीरो की भूमिका में रितिक रोशन को लेने की बात आई। लेकिन आखिरकार फिल्म में सलमान खान औऱ दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया। वहीं, दीपिका आजकल अपनी आनेवाली फिल्म पीकू के प्रमोशन में व्यस्त है।

'सुल्तान' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने बताया, 'अभी तक हमें पक्के तौर पर पता नहीं है कि सलमान कब हमारी फिल्म की शूटिंग में आएंगे। हालांकि जैसे ही उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग खत्म होगी, वो हमारी फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे।'

वहीं, दूसरी तरफ करण जौहर अपनी फिल्म 'शुद्धि' की शूटिंग जुलाई-अगस्त में शुरु करने की योजना बना रहे हैं और सलमान के साथ हीरोईन की भूमिका के लिए किसी कमसिन लड़की की तलाश में हैं। एक अंदरुनी सूत्र ने जानकारी दी कि, 'क्योंकि अभी तक फिल्म की हीरोइन फाइनल नहीं हुई है, इसलिए करण जौहर चाहते थे कि सलमान खान के उन हिस्सों की शूटिंग कर ली जाए, जहां हीरोइन की जरुरत नहीं है। लेकिन अब लगता है कि उन्हें इंतजार करना पड़ेगा।'

कश्मीर में पहली बार शूटिंग करेंगे सलमान खान

इस एक्ट्रेस को न्यूड रहना है...

पहले 'दिलवाले' और फिर 'रईस'...

शाहिद कपूर को है दुआओं की...