विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर में पहली बार शूटिंग करेंगे सलमान खान

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Mon, 09 Mar 2015 12:42 PM (IST)

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग अप्रैल-मई के दौरान कश्मीर में करनेवाले हैं। गौरतलब है यह पहली बार होगा कि जब सलमान अपनी किसी फिल्म की शूटिंग कश्मीर में करेंगे। सलमान के

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग अप्रैल-मई के दौरान कश्मीर में करनेवाले हैं। गौरतलब है यह पहली बार होगा कि जब सलमान अपनी किसी फिल्म की शूटिंग कश्मीर में करेंगे।

सलमान के दीवानों की भीड़ जहां दुनिया भर में है, वहीं कश्मीर में भी उनके चाहनेवाले कम नहीं है। इसलिए कहा जा रहा है कि फिल्म की यूनिट को वहां शूटिंग करने में काफी पापड़ बेलने पड़ेंगे।

इससे पहले 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग दिल्ली और राजस्थान के मंडावा में की गई थी। जहां कई बार प्रशंसकों की हरकतों से सलमान खान भड़क उठे थे।

अब ऐसा लगता है कि कश्मीर की ठंडी वादियों में सलमान गर्माहट ला देंगे, क्योंकि विवादों से तो उनका पुराना नाता है। यही कारण है कि फिल्म से जुड़े क्रू के सदस्य वहां सिक्यूरिटी की जबरदस्त तैयारियों में लगे हैं।

फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने बताया, 'बजरंगी भाईजान की 70 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब हम अप्रैल और मई में कश्मीर में एक लंबा शेड्यूल शूट करने वाले हैं। जहां तक सलमान की सिक्यूरिटी का सवाल है, वहां हम किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेंगे। इसलिए वहां बहुत जबरदस्त तैयारी की जा रही है।'

हाल ही में एक बार कश्मीर फिर से फिल्मकारों का हॉट डेस्टिनेशन बन चुका है। हाल ही में यहां निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपनी फिल्म 'फितूर' की शूटिंग की थी। इससे पहले निर्देशक विशाल भारद्वाज ने अपनी फिल्म 'हैदर' की शूटिंग वहां की थी। फरहान अख्तर भी अपनी फिल्म 'वजीर' की शूटिंग भी वहां करने वाले हैं।

इस एक्ट्रेस को न्यूड रहना है...

पहले 'दिलवाले' और फिर 'रईस'...

शाहिद कपूर को है दुआओं की...