Saif Ali Khan और करीना कपूर की वजह से फ्लॉप हुई थी Agent Vinod? 14 साल बाद हुआ खुलासा
अभिनेता ललित परिमू ने दावा किया है कि सैफ अली खान और करीना कपूर के अत्यधिक हस्तक्षेप के कारण फिल्म 'एजेंट विनोद' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। उन्होंने ...और पढ़ें
-1780659401922_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। इनकी बेहतरीन केमिस्ट्री स्क्रीन के साथ-साथ रियल लाइफ में भी देखने को मिलती है।
साल 2012 में शादी से पहले, दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। करीना और सैफ ने एजेंट विनोद, कुर्बान, ओमकारा और टशन जैसी फिल्मों में साथ काम किया। हालांकि, श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित एजेंट विनोद बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में, उनके को-स्टार ललित परिमू ने एक चौंकाने वाला दावा किया है।
-1780659903711.jpg)
यह भी पढ़ें- 'किसी को मत बताना की तुम...', Saif Ali Khan को सीनियर एक्टर ने अमृता सिंह से जुड़ी दी थी अजीब सी नसीहत
क्यों फ्लॉप हो गई एजेंट विनोद?
उन्होंने सैफ और करीना को फिल्म के फ्लॉप होने का जिम्मेदार बताया। सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में ललित परिमू ने दावा किया कि सैफ अली खान और करीना कपूर के दखल के कारण ही 'एजेंट विनोद' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। जब उनसे पूछा गया कि 'एजेंट विनोद' क्यों नहीं चली, तो उन्होंने इस पावर कपल का नाम लिया।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मुख्य कारण तो सैफ और करीना हैं क्योंकि वो फिल्म में बहुत ज्यादा दखल दे रहे थे। श्रीराम जिस तरह से फिल्म बनाना चाहते थे, उस तरह से नहीं बना पाए। उन्हें लगातार बताया जा रहा था कि उन्हें क्या करना चाहिए, इसलिए सब गड़बड़ हो गया। लेखन और निर्देशन टीम को वह पेश करने का मौका नहीं मिला जो वे चाहते थे। यही फिल्म की खामी थी।"
निर्देशक पर करना चाहिए भरोसा - ललित
ललित परिमू और श्रीराम राघवन का पेशेवर रिश्ता काफी पुराना है। दोनों ने 1990 के दशक में टेलीविजन के दिनों से ही साथ काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म निर्माण अंततः निर्देशक का माध्यम है और इसमें शामिल लोगों को निर्देशक के दृष्टिकोण पर भरोसा करना चाहिए और उसका पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा, “फिल्म निर्देशक का माध्यम है, इसलिए अगर निर्देशक का कोई दृष्टिकोण है, तो लोगों को उसे फॉलो करना चाहिए। अगर निर्देशक ने किसी अभिनेता को चुना है, तो उन्हें केवल तभी अभिनेता के सुझाव मानने चाहिए जब वे मान्य हों। अगर अभिनेता सिर्फ इसलिए कुछ सुझाव दे रहा है क्योंकि वह एक स्टार है, तो इसका कोई मतलब नहीं है। इस तरह के बदलाव फिल्म को बर्बाद कर देते हैं।”
यह भी पढ़ें- एक शर्त पर Rani Mukerji ने सैफ अली खान संग किया था Kissing Scene, सेट पर दोनों के बीच था छत्तीस का आंकड़ा!
बता दें कि एजेंट विनोद साल 2012 में रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
-1780659795850.jpg)