विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उन्हें 100 रूपये देना...', Dhurandhar 2 एक्टर रणवीर सिंह को किस बात के पैसे देना चाहते हैं सचिन पिलगांवकर?

Published: Wed, 06 May 2026 04:16 PM (IST)

सचिन पिलगांवकर ने 'धुरंधर 2' एक्टर रणवीर सिंह को 100 रुपए की इनाम राशि देने की बात कही है। क्यों ...और पढ़ें

रणवीर सिंह को 100 रुपये देंगे सचिन पिलगांवकर / फोटो- Instagram

रणवीर सिंह को 100 रुपये देंगे सचिन पिलगांवकर / फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से यह साबित कर दिया है कि वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उन्हें जो भी रोल दिया जाए, वह उसमें बखूबी ढल जाते हैं, फिर चाहे वह 'हमजा' हो या फिर 'खिलजी'।

अब हाल ही में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सचिन पिलगांवकर ने रणवीर सिंह को 100 रुपये देने की इच्छा जताई है। वह क्यों 'धुरंधर 2' एक्टर को 100 रुपये देना चाहते हैं, इसकी वजह भी उन्होंने बताई है।

'धुरंधर 2' एक्टर के काम से खुश हुए सचिन पिलगांवकर

किसी का काम पसंद आए, तो उसकी सराहना करना तो बनता है। हालांकि, 'सत्ते पे सत्ता' फेम अभिनेता सचिन पिलगांवकर के सराहना करने का तरीका हमेशा से थोड़ा अलग रहा है। जब वह मराठी डांस रियलिटी शो 'एका पेक्षा एक' को जज करते थे, तो किसी की परफॉर्मेंस पसंद आने पर वह उसे 100 रुपये का नोट देकर उसका हौसला बढ़ाते थे।

हाल ही में वैभव मुंजाल के पॉडकास्ट के दौरान जब सचिन पिलगांवकर से यह पूछा गया कि आज के दौर में वह किस कलाकार को अपना '100 रुपये का नोट' देना चाहेंगे? इस पर सचिन ने अभिनेता रणवीर सिंह का नाम लेते हुए कहा, "मुझे उनकी फिल्म '83' बेहद पसंद आई थी। मैं उन्हें 100 रुपये का नोट देना चाहूंगा। मुझे उनका काम 'धुरंधर' (Dhurandhar) में भी बहुत अच्छा लगा था।"

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ने से चंद कदम दूर धुरंधर 2, छीन लेगी नंबर 1 का ताज?

sachin pilgaonkar love dhurandhar 2 actor ranveer singh  (1)

रणवीर सिंह को जरूर देंगे इनाम

रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए सचिन पिलगांवकर ने आगे यह भी कहा कि जब एक्टर किसी भूमिका को निभाते हैं, तो वह उसमें पूरी तरह से खो जाते हैं। उन्होंने रणवीर को उनके क्राफ्ट के प्रति एक समर्पित कलाकार बताया है। इसके साथ ही दिग्गज अभिनेता ने यह भी वादा किया कि अगली बार जब भी वह रणवीर सिंह से मिलेंगे, तो उन्हें उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए यह इनाम जरूर देंगे।

dhurandhar 2 ranveer singh

अपनी पसंदीदा हिंदी फिल्मों पर बात करते हुए सचिन ने यह भी बताया कि दिग्गज फिल्ममेकर गुरु दत्त की क्लासिक फिल्म 'कागज़ के फूल' देखने के बाद ही, महज सात साल की उम्र में उन्होंने निर्देशक बनने का फैसला कर लिया था।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: कैसे आया 'डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा' का आइडिया? आदित्य धर ने गौरव को दिए थे 7 ऑप्शन