Dharman में Rajinikanth के खौफनाक लुक को देख क्रेजी हुए फैंस, पोस्टर में हाथ में दिखा स्कैल्पल
रजनीकांत की 173वीं फिल्म 'धर्मन - द डेडली डॉक्टर' का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी हो गया है, जिसमें वह खूनी स्कैल्पल लिए डॉक्टर के अवतार में दिख रहे हैं।
-1782290419607_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब रजनीकांत (Rajinikanth) आते हैं, तो उन्हें किसी खास अनाउंसमेंट की जरूरत नहीं पड़ती। कभी-कभी, बस एक परछाईं, एक निशान और उनके नाम का जिक्र ही फैंस में जश्न का माहौल बनाने के लिए काफी होता है।
अब हम ऐसा क्यों कह रहे हैं ये आपको आगे समझ आ जाएगा। रजनीकांत की 173वीं फिल्म के नए पोस्टर ने ठीक ऐसा ही कुछ कमाल किया है। दरअसल कमल हासन की राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म 'धर्मन - द डेडली डॉक्टर' (Dharman - The Deadly Doctor) का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया है।
यह भी पढ़ें- Rajinikanth ने किया सूर्या की Karuppu का रिव्यू, डायरेक्टर को कॉल कर कही ये बात
पोस्टर के जरिए दिया पॉवरफुल मैसेज
पोस्टर देखकर बहुत ज्यादा कुछ तो रिवील नहीं हुआ लेकिन ये एक पॉवरफुल मैसेज जरूर दे रहा है। बहुत कुछ दिखाने के बजाय, यह उस एक चीज पर फोकस करता है जिसने कई पीढ़ियों से फैंस को जोड़े रखा है और वह है रजनीकांत का जबरदस्त और प्रभावशाली व्यक्तित्व।
इसमें रजनीकांत को डॉक्टर के अवतार में दिखाया गया है। उनके खून से सने हाथों में एक स्कैल्पल (सर्जरी वाला चाकू) है। उनके चेहरे की हल्की मुस्कान, खास तरह का चश्मा और ऑपरेशन थिएटर का बैकग्राउंड एक ऐसे किरदार की ओर इशारा करते हैं जिसमें अधिकार और रहस्य दोनों तरीके की बातें छुपी हुई हैं।
தர்மமே வெல்லும்!#Dharman #Thalaivar173 #SuperstarRajinikanth #KamalHaasan @rajinikanth @ikamalhaasan #Mahendran @Dir_Ashwath @anirudhofficial @anbariv @iYogiBabu @SimranbaggaOffc #RaashiKhanna @nikethbommi #KarthikRajkumar @PradeepERagav @kabilanchelliah @ShruthiManjari… pic.twitter.com/UWjXErKdIE
— Raaj Kamal Films International (@RKFI) June 24, 2026
एक साथ नजर आएंगे दो दिग्गज
अब फैंस इस नए एंगल को डिकोड करने में लगे हुए हैं कि क्या वो कोई रक्षक बनकर आएंगे, कोई ऐसा व्यक्ति जिसका अतीत उलझा हुआ है या फिर कोई ऐसा जो बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है? यह फिल्म इसलिए और भी खास है क्योंकि यह न सिर्फ रजनीकांत की 173वीं फिल्म है, बल्कि इसके जरिए दो दिग्गज साथ आ रहे हैं। रजनीकांत और कमल हासन मूवी में साथ नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Jailer 2 में शाह रुख खान को इस एक्टर ने किया रिप्लेस, 40 साल बाद रजनीकांत के साथ शेयर करेगा स्क्रीन
