Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajinikanth ने किया सूर्या की Karuppu का रिव्यू, डायरेक्टर को कॉल कर कही ये बात

    Updated: Thu, 28 May 2026 06:51 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने अभिनेता सूर्या की लेटेस्ट फिल्म का करप्पू का रिव्यू किया है। ...और पढ़ें

    रजनीकांत और सूर्या (फोटो क्रेडिट - एक्स)ए

    रजनीकांत और सूर्या (फोटो क्रेडिट - एक्स)ए

    HighLights

    1. सूर्या की लेटेस्ट फिल्म करप्पू

    2. आरजे बालाजी ने किया डायरेक्शन

    3. रजनीकांत को पसंद आई करप्पू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाल मचा रही है तो उसका नाम करप्पू है। साउथ सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की ये लेटेस्ट मूवी ने सही मायनों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है और कामयाबी हासिल करती हुई आगे बढ़ रही है। 

    इस बीच साउथ के वेटरन एक्टर रजनीकांत ने भी करप्पू का रिव्यू किया है और फिल्म के निर्देशक आरजे बालाजी को फोन कॉल कर के अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि थलाइवा ने करप्पू को लेकर क्या कहा है। 

    रजनीकांत ने किया करप्पू का रिव्यू

    अक्सर देखा जाता है कि रजनीकांत साउथ फिल्मों को बड़ी गंभीरता से लेते हैं और ज्यादा लेटेस्ट रिलीज को देखते हैं। इसके बाद वह फिल्म किसी बडे़ स्टार की हो या फिर छोटे कलाकार की हो, अगर रजनीकांत को वह पसंद आती है, तो वह उसकी प्रशंसा करने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में सूर्या की करप्पू को लेकर भी रजनीकांत की तरफ से ऐस ही कुछ देखने को मिला है, जिसका खुलासा फिल्म के डायरेक्टर ने किया है। 

    यह भी पढ़ें- सिर्फ विजय ही नहीं, इन दो सुपरस्टार्स के लिए भी लकी बनीं Trisha Krishnan, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

    SUIRYA

    हाल ही में करप्पू के डायरेक्टर आरजे बालाजी ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' से बात करते हुए बताया है- जब भी कोई अच्छी फिल्म रिलीज होती है, तो रजनीकांत उसे देखते हैं और फिल्म की टीम को खुद मिलकर या फोन पर बधाई देते हैं। उन्होंने मुझे बधाई देने के लिए फोन किया। अपने खास अंदाज में उन्होंने कहा बालाजी, सुपर... सुपर... सुपर, तुमने कमाल कर दिया। कितनी बड़ी हिट है। हम जल्द ही फिर मिलेंगे।

    Suriya

    इस तरह से रजनीकांत ने सूर्या की लेटेस्ट फिल्म करप्पू की प्रशंसा में कसीदे पढ़े हैं। ये रजनीकांत का बड़प्पन ही है, जो उन्होंने सूर्या की मूवी की तारीफ की है। 

    करप्पू का धमाकेदार कलेक्शन

    इस महीने की सबसे सफल फिल्म के तौर पर सूर्या की करप्पू का दबदबा बना हुआ है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करप्पू ने अब तक 180 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 250 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Karuppu Box Office Collection Day 10: सूर्या की करप्पू की हुई बल्ले-बल्ले, 10वें दिन बदले कमाई के समीकरण