Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं Deepika Padukone, 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पर बेबी बंप के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

    Updated: Wed, 17 Apr 2024 02:57 PM (IST)

    बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस Deepika Padukone इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने जब से मां बनने की गुड न्यूज शेयर की है तब से फै ...और पढ़ें

    'सिंघम अगेन' शूटिंग सेट से दीपिका पादुकोण
    'सिंघम अगेन' शूटिंग सेट से दीपिका पादुकोण

    HighLights

    1. प्रेग्नेंसी में भी काम कर रहीं दीपिका पादुकोण
    2. 'सिंघम अगेन' की शूटिंग से आई दीपिका की फोटो
    3. बेबी बंप के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं। सितंबर में उनके बच्चे का इस दुनिया में आगमन होगा। इस बात से रणवीर-दीपिका सहित उनका परिवार और फैंस तक बहुत एक्साइटेड हैं। प्रेग्नेंसी में अपना ख्याल रखने के साथ-साथ दीपिका काम पर भी पूरा फोकस कर रही हैं।

    दीपिका पादुकोण की किटी में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की 'सिंघम अगेन' है। इस फिल्म से उनका लुक पहले ही रिवील किया जा चुका है। वह कॉप 'शक्ति शेट्टी' के रोल में होंगी। इस फिल्म की शूटिंग लोकेशन से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

    'सिंघम 3' के सेट से आई दीपिका पादुकोण की फोटोज

    पुलिस की वर्दी में दीपिका काफी स्टाइलिश और 'दंबग' नजर आ रही हैं। सामने आई फोटोज में दीपिका का छोटा सा बेबी बंप भी नजर आ रहा है। प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस को काम करता देख फैंस ने उनकी तारीफ की है।

    पहली बार फिल्म सेट पर बेबी बंप के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

    वायरल हो रही तस्वीरों में दीपिका पादुकोण का हल्का से बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस चार महीने की प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद ये पहली बार है जब दीपिका ऐसे फिट कपड़ों में सामने नजर आ रही हैं। लोगों का ध्यान उनके पेट की तरफ जा रहा है, जो साफ-साफ हल्का सा उभरा नजर आ रहा है। 

    खबरें और भी

    दीपिका एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए 'सिंघम अगेन' के सेट पर पहुंची थीं। वहां से उनकी बीटीएस फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। 

    'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट

    'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी की हिट कॉप फ्रेंचाइजी 'सिंघम' का पार्ट होगी। यह मल्टीस्टारर मूवी है जिसमें दीपिका पादुकोण के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार हैं। 

    यह भी पढ़ें: बेटा या बेटी, किसके डैडी बनना चाहते हैं Ranveer Singh, 'सिंघम अगेन' एक्टर ने दिल खोल कर बताई अपनी इच्छा