Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटा या बेटी, किसके डैडी बनना चाहते हैं Ranveer Singh, 'सिंघम अगेन' एक्टर ने दिल खोल कर बताई अपनी इच्छा

    Updated: Wed, 17 Apr 2024 02:13 PM (IST)

    बी टाउन की फेवरेट जोड़ियों में से एक Ranveer Singh और Deepika Padukone कुछ ही महीने में पेरेंट्स बनने वाले हैं। रणवीर ने अनंत अंबानी के कॉन्सर्ट में इ ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल में से एक हैं। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती है। कपल कुछ ही महीनों में इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का वेलकम करेगा। रणवीर और दीपिका के साथ ही फैंस को भी इस जोड़ी के बच्चे के दुनिया में आने का इंतजार है।

    शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनेंगे रणवीर-दीपिका

    दीपिका पादुकोण ने एक स्पेशल पोस्ट के जरिये जनवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। तब से ही फैंस एक्ट्रेस के बच्चे के इस दुनिया में आने के इंतजार में हैं। शादी के छह साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का दुनिया में वेलकम करेगा। रणवीर सिंह ने हाल ही में बताया है कि वह लड़की या लड़का, किसके पिता बनना चाहते हैं।

    लड़का या लड़की, क्या चाहते हैं रणवीर?

    रणवीर सिंह ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि लड़का या लड़की में से वह किसका पिता बनना पसंद करेंगे। इसका उन्होंने ट्विस्टेड जवाब दिया था। एक्टर ने कहा, 'जब आप मंदिर जाते हो, तो ये नहीं पूछते कि प्रसाद में लड्डू मिलेगा या शीरा, जो मिलता है बस वो ले लेते हैं।' उन्होंने कहा कि यह लॉजिक बच्चे के साथ भी अप्लाई होता है। भगवान उन्हें जो भी देंगे, वो उसमें खुश होंगे।

    दीपिका जैसी बेटी होने की कही थी बात

    इसके पहले रणवीर सिंह ने एक शो में इस बात का खुलासा किया था कि अगर कभी उन्हें बेटी हुई, तो वह चाहेंगे कि वो दीपिका पादुकोण जैसी हो। उन्होंने कहा था कि वह अक्सर दीपिका के बचपन की फोटोज देखते थे और कहते थे कि उन्हें वैसी ही क्यूट सी लड़की अपनी बेटी चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik की एक जुड़वा बेटी के साथ हुआ बड़ा हादसा, एक्ट्रेस ने शेयर किया एक्सपीरियंस- मेरी जान ही निकल गई