विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आपने शाह रुख खान को क्यों मारा...' Baazigar का एक सीन देखने के बाद भावुक हो गई थी फैन, दलीप ताहिल से पूछा सवाल

Published: Thu, 03 Sep 2026 09:58 PM (IST)

दलीप ताहिल ने अपनी फिल्म 'बाजीगर' में शाहरुख खान के किरदार को मारने पर एक भावुक फैन के सवाल का किस्सा शेयर किया।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दलीप ताहिल (Dalip Tahil) फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। उन्हें ज्यादातर नकारात्मक भूमिकाओं और खलनायकों के रोल के लिए याद किया जाता है।

द ट्रेटर्स में नजर आए एक्टर

करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) सीजन 2 से ताहिल ने रियलिटी टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। दलीप ने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और चालीस से अधिक वर्षों तक इंडस्ट्री में रहे हैं।

Dalip (2)

स्क्रीन के साथ बातचीत में, उन्होंने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ काम करने के अपने अनुभव, एक नए क्षेत्र में कदम रखने और पांच दशकों से अधिक के अपने करियर के बारे में बात की। दलीप के सबसे पॉपुलर कामों में बाजीगर में निभाया उनका रोल मदन चोपड़ा सबसे अधिक याद किया जाता है।

फैन ने पूछा अजीब सा सवाल

एक्टर ने याद करते हुए कहा कि एक बार एक लड़की मेरे से मिलने आई और बोली कि सर आपने शाह रुख खान को क्यों मारा। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? इस पर दलीप ने जवाब देते हुए कहा कि कूल डाउन, उसने भी मुझे मारा था। ये सुनते ही लड़की ने कहा कि वो तो ठीक है लेकिन आपने उन्हें इतना क्यों मारा।

Dalip (1)

दलीप ने उसे दिलासा देते हुए कहा, 'मुझे बहुत अफसोस है लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि वह अभी बिल्कुल ठीक है। और हम दोनों भी ठीक हैं, इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।' दलीप ने बताया कि वो सीन देखने के बाद लड़की काफी ज्यादा भावुक हो गई थी।

दलीप ताहिल को त्रिशूल, कयामत से कयामत तक, डर, कहो ना... प्यार है, मिशन मंगल जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- दिल चीर देता है Richa Sharma का 19 साल पुराना ये गाना, राहत फतेह अली खान ने भी दी आवाज; सालों से बना है कल्ट

यह भी पढ़ें- 'आशिकी' हीरो ने ठुकराई थी 90s की बड़ी ब्लॉकबस्टर, 33 साल बाद भी होता है पछतावा