विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आशिकी' हीरो ने ठुकराई थी 90s की बड़ी ब्लॉकबस्टर, 33 साल बाद भी होता है पछतावा

Published: Thu, 27 Aug 2026 02:39 PM (IST)

आशिकी फिल्म अभिनेता राहुल रॉय ने 90 के दशक में एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।

राहुल रॉय ने रिजेक्ट की थी ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

राहुल रॉय ने रिजेक्ट की थी ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 33 साल पहले आई थी कल्ट फिल्म

  2. राहुल रॉय के लिए लिखी गई थी कहानी

  3. आशिकी एक्टर ने रिजेक्ट की थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 दशक के सुपरस्टार्स के बारे में जब भी जिक्र किया जाता है तो उसमें सलमान खान और शाह रुख खान जैसे कई कलाकारों का नाम लिया जाता है। लेकिन जो 90s किड्स हैं, उन्हें ये बात अच्छे से मालूम है कि एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) भी उस दौर में सबसे सफल फिल्म कलाकारों में से एक रहे थे। 

आशिकी मूवी से फैंस का दिल जीतने वाले राहुल को हिंदी सिनेमा की एक आईकॉनिक फिल्म ऑफर हुई थी, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। बाद वह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई थी। 

राहुल रॉय ने ठुकराई थी ये फिल्म

सिनेमा जगत में अभिनेताओं द्वारा फिल्मों को रिजेक्ट किए जाने के किस्से काफी पुराने हैं। उनमें राहुल रॉय के नाम से भी ऐसा ही एक किस्सा जुड़ा हुआ है, जब उन्होंने एक कल्ट क्लासिक मूवी को करने से मना कर दिया था। दरअसल उस मूवी का नाम डर (Darr) था। 

यह भी पढ़ें- छतों पर 'स्पीकरों' में बजता था Shah Rukh Khan का कालजयी गीत, 33 सालों से उदित नारायण की आवाज में है अमर

darrmovie (1)

राहुल रॉय ने एक बार अर्चना पूरन सिंह के चैट शो में फिल्म डर को लेकर खुलकर बात की थी और बताया था- जब आशिकी हिट हुई तो उसके बाद मेरे पास कई बड़े फिल्ममेकर्स की मूवीज के ऑफर आए। उस वक्त एक मूवी की तैयारी यश चोपड़ा भी कर रहे थे और उन्होंने उसकी कहानी भी मुझे जहन में रखकर लिखी थी।

लेकिन मैंने उस फिल्म को करने से इनकार कर दिया और बाद में पता चला कि वह फिल्म कोई नहीं डर थी। जो कैरेक्टर मेरे लिए लिखा गया था, उसे शाह रुख खान ने प्ले किया था। इतनी बड़ी फिल्म का ऑफर रिजेक्ट करके मुझे अब भी पछतावा होता है। 

darrmovie

इस तरह से राहुल रॉय ने शाह रुख खान स्टारर फिल्म डर को करने से मना किया था। बता दें कि डर में सनी देओल और जूही चावला ने भी अहम भूमिकाओं को अदा किया था। 

डर ने जीता था नेशनल अवॉर्ड

साल 1993 में डर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। शाह रुख खान की ये मूवी उस साल की सबसे सफल मूवीज में शुमार हुई थी। इतना ही नहीं उस दौर में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डर बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला था, जो इस मूवी की लोकप्रियता के बारे में बताता है। 

यह भी पढ़ें- 16 साल से शाह रुख खान संग चल रही अनबन पर Sunny Deol ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं ऐसा इंसान...