Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Palash Mucchal बिस्तर पर दूसरी औरत के साथ, स्मृति मंधाना मामले में बचपन के दोस्त का नया खुलासा; हुई थी पिटाई

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 12:06 PM (IST)

    पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने का मामला फिर सुर्खियों में है। स्मृति के बचपन के दोस्त विद्यान माने ने खुलासा किया है कि स्मृति ने पलाश को ...और पढ़ें

    पलाश मुच्छल और स्मति मंधाना (फोटो-इंस्टाग्राम)

    पलाश मुच्छल और स्मति मंधाना (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी पिछले साल 23 नवंबर को होने वाली थी लेकिन खबर आई की स्मृति के पिता की तबियत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। इसके बाद खबर आई की शादी टूट गई है और फिर दोनों ने अलग-अलग ऑफिशियल बयान जारी कर इसकी पुष्टि भी की।

    दूसरा महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा

    अब कुछ महीनों बाद ये मामला फिर से चर्चा में है। कुछ समय पहले पलाश के ऊपर 40 लाख की धोखाधड़ी का मामला भी प्रकाश में आया था हालांकि इस मामले में भी उन्होंने अपनी सफाई इंस्टा पोस्ट के जरिए दी। अब इस चर्चित शादी के मामले में मंधाना के बचपन के दोस्त विद्यान माने ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। माने के अनुसार, पलाश ने स्मृति को धोखा दिया और स्मृति ने उन्हें एक दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था।

    यह भी पढ़ें- शादी कैंसिल होने के बाद Palash Muchhal ने किया 'मूव ऑन', 'पुष्पा' फेम एक्टर के साथ बनाएंगे फिल्म

    स्मृति के बचपन के दोस्त ने किया खुलासा

    हिंदुस्तान टाइम्स से स्मति के दोस्त ने कहा,'मैं शादी समारोह (23 नवंबर, 2025) में मौजूद था जब वह दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया। भयानक मंजर था, भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उसकी जमकर पिटाई की। पूरा परिवार ही चोर है। मैंने सोचा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह सब मेरे लिए उल्टा पड़ गया।'

    Smriti (9)

    माने के अनुसार, वह स्मृति के बचपन के दोस्त हैं और पलाश से उनका परिचय मंधाना परिवार ने कराया था। उन्होंने मुच्छल पर 40 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है और सांगली में शिकायत दर्ज कराई है।

    खबरें और भी

    दोस्त को किया जा रहा था ब्लैकमेल

    अपनी दर्ज की हुई शिकायत पर बात करते हुए उन्होंने कहा,'जब मैं पिछले महीने उनकी मां (अमिता मुच्छल) से मिला,तो उन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज करने का बजट अब बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने मुझसे 10 लाख रुपये और लगाने को कहा, नहीं तो मुझे कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा। उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और फिल्म से निकालने की धमकी दी, इसलिए मुझे शिकायत दर्ज करानी पड़ी।' माने के अनुसार उनके पास पलाश के खिलाफ सभी सबूत हैं और वह मुच्छल परिवार की सच्चाई को उजागर करने के लिए उन्हें पुलिस और मीडिया के साथ शेयर करने के लिए तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें- Smriti Mandhana के साथ शादी टूटने के बाद मुसीबत में पलाश मुच्छल, लगा 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप