Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान से जल्‍द ही मिलने वाले हैं बोनी कपूर, मकसद है बहुत ही खास

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 23 May 2016 01:17 PM (IST)

    प्रोड्यूसर बोनी कपूर पिछले कुछ समय से अपनी पत्‍नी की फिल्‍म 'मॉम' में व्‍यस्‍त थे और अब उन्‍होंने कहा है कि वो जल्‍द ही सलमान खान से मुलाकात करने वाले ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई, पीटीआई। श्रीदेवी के प्रोड्यूसर पति बोनी कपूर जल्द ही सलमान खान से मुलाकात करने वाले हैं और इस मुलाकात का मकसद है 'नो एंट्री' के सीक्वल के लिए डेट्स फाइनल करना। दरअसल, इस फिल्म के सीक्वल को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है, मगर कब शूटिंग शुरू होगी इस बारे में पूछे जाने पर बोनी कपूर ने जल्द ही सलमान से मुलाकात करने की बात स्वीकार की है।

    ऐश्वर्या की तरह दिखने वालीं सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड दिखीं डिनर डेट पर

    जल्द मिलकर 'नो एंट्री' के सीक्वल पर लेने वाले हैं फैसला

    'नो एंट्री' सीक्वल की शूटिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर बोनी ने कहा कि इसका सबसे अच्छा जवाब तो सलमान ही दे पाएंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने उनके साथ इस बारे में पहले भी बातचीत की है। हम दोबारा मिलेंगे और फैसला करेंगे। मैं फिल्म ‘मॉम’ में व्यस्त था। हम अगले कुछ सप्ताह में मिलेंगे और इस बारे में बातचीत करेंगे।’

    जानिए रणदीप हुडा की मेकअप आर्टिस्ट को उनकी फिल्म मेंं कैसे मिल गया रोल

    डेढ़ साल पहले ही सलमान को सुनाई गई थी फिल्म की कहानी

    आपको जानकर हैरानी होगी कि डायरेक्टर अनीज बज्मी ने करीब डेढ़ साल पहले सलमान को ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की कहानी सुनाई थी। सूत्रों के मुताबिक, ‘जब सलमान को कहानी सुनाई गई तो उन्हें यह पसंद आई।’ सलमान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान भी सीक्वल में दिखाई देंगे।

    'तेरे नाम' एक्ट्रेस की हो रही वापसी, योग गुरू से कर ली थी शादी

    इस बार होंगी फिल्म में नौ हीरोइनें

    सूत्रों का कहना है, 'इस फिल्म में नौ हीरोइनें होंगी। सलमान से तारीख मिलने के बाद हम शीर्ष अभिनेत्रियों से बातचीत करेंगे।’ बोनी कपूर इस समय अपनी पत्नी श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ के साथ व्यस्त हैं। वहीं अनीस बज्मी, अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'आंखें’ की सीक्वल पर काम कर रहे हैं। जबकि सलमान फिल्म ‘सुल्तान’ में व्यस्त हैं। इसके बाद वह कबीर खान और राजकुमार संतोषी के साथ एक फिल्म करने वाले हैं।

    खबरें और भी